लगातार 29 मई को भी केन्द्रीय सरना समिति एवं चडरी सरना समिति के संयुक्त तत्वाधान में रांची के चडरी सरना समिति के सामुदायिक भवन में कोरोना प्रभावितों, असहाय जरूरतमंदों एवं दिहाड़ी मजदूरों के बीच भोजन का वितरण किया गया
29/5/2020 को केन्द्रीय सरना समिति एवं चडरी सरना समिति के संयुक्त रॉची मे चडरी सरना समिति के सामुदायिक भवन में कोरोना महामारी के प्रभावित असहाय जरूरतमंद एवं दिहाड़ी मजदूरो को सोयाबीन आलू का सब्जी भात, एव दाल, का वितरण किया गया।जिसमें भोजन में करीब 1200 लोगो ने सोयाबीन आलू का सब्जी भात, एवं दाल, का आनंद उठाया। केंद्रीय सरना समिति एवं चडरी सरना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष श्री बबलू मुंडा कहा की लॉक डाउन में केंद्रीय सरना समिति एवं चडरी सरना समिति के द्वारा दोपहर का खाना निरंतर लगातार वितरण किया जा रहा है। अध्यक्ष श्री बबलू मुंडा ने बताया कि लॉक डाउन में जरूरतमंदों दिहाड़ी मजदूरों सहित कोई भूखा ना रहे इसके लिए प्रतिदिन शाकाहारी एवं मांसाहारी लोगों को खिलाया जा रहा है लॉक डाउन में निरंतर लगातार आज भोजन वितरण का 61 वा दिन है।
इस भोजन वितरण में मुख्य रूप से केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष सह चडरी सरना समिति के अध्यक्ष श्री बबलू मुंडा, पूजा समिति के अध्यक्ष श्री सबलू मुंंडा,चडरी सरना समिति के संरक्षक श्री जितेंद्र सिंह, संरक्षक श्री मुन्ना सिंह, मुख्य पहान जगलाल पहान, राजेश गुप्ता छोटू , प्रकाश मुंडा, हेमंत बारला, आनंद शंकर मुंडा, विक्की मुंडा,विक्की सोनी, शुभ आशीष वर्मा,अकाश मुंडा, शशांक राज, आनंद लिंडा, प्रदीप मुंडा, राजेश मुंडा, पारस गुप्ता, शंकर लिंडा, अशोक मुंडा, सबलू खान, पप्पू सिंह, दीप हेंब्रोम,सजंय लकड़ा,राहुल मुंडा, बंटी मुंडा, नयन लिडां ,लाल मुंडा, उदय मुंडा,दीनू मुंडा, दुर्गा तिर्की,रिंकू लाल,आदि उपस्थित थे।

0 Comments