मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने उपायुक्त रांची को बुढ़मू की तीन बच्चियों को हर सम्भव सरकारी योजनाओं से आच्छादित करने का निदेश दिया है
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने उपायुक्त रांची को बुढ़मू की तीन बच्चियों को हर सम्भव सरकारी योजनाओं से आच्छादित करने का निदेश दिया है।
यह है मामला...
मुख्यमंत्री से वीडियो साझा कर बताया गया कि रांची के बुढ़मू की तीन बेटियों की मां का निधन इलाज के अभाव में हो गया। अब ये बच्चियां घर के लिए चुआं से पानी लेकर आ रहीं हैं। उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं।
तमिलनाडु में फंसी बच्चियों की मदद करें
मुख्यमंत्री ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से तमिलनाडु में फंसी राज्य की 100 बच्चियों की मदद करने हेतु आग्रह किया है।
मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई की तमिलनाडु में हजारीबाग, चतरा, रामगढ़, गिरिडीह व अन्य जिलों के 100 से ज्यादा बच्चियां फंसी हैं। उन्हें झारखंड लाने हेतू त्वरित कार्रवाई करने की आवश्कता है।
मुख्यमंत्री ने उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम के ऋतिक यादव को मुख्यमंत्री गम्भीर रोग उपचार योजना के तहत मदद करने का निदेश दिया है।
आर्थिक स्थिति ठीक नहीं
मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि बोकारो के गोमिया प्रखंड स्थित ग्राम महली बांध निवासी कृष्णा यादव के पुत्र ऋतिक कुमार यादव कैंसर से पीड़ित है। उसका इलाज जमशेदपुर स्थित टीएमएच अस्पताल मे हो रहा है। स्थिति गंभीर है। कृष्णा यादव गरीब हैं, उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है।

0 Comments