आज सामान्य लोगों को सबसे अधिक जरूरत सटीक एवं सही जानकारी की है: डाॅ. प्रणब कुमार बब्बू

 आज सामान्य लोगों को सबसे अधिक जरूरत सटीक एवं सही जानकारी की है: डाॅ. प्रणब कुमार बब्बू


    रांची. दिनांक 16 जून, 2020 (मंगलवार) को रांची व्यवहार न्यायालय परिसर के मुख्य द्वार के समीप कोविड-19 के संबंध में जागरूकता और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता के विकास के लिये होम्योपैथिक दवा "आर्सेनिक एल्बम 30" का वितरण किया गया.
कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए अधिवक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता डॉ.प्रणव कुमार बब्बू ने कहा कि अधिवक्ता, अधिवक्ता सहायकों एवं कर्मचारी वास्तव में समाज के वैसे जिम्मेदार तबके हैं जिनके अपेक्षाकृत अधिक जागरूक रहने की आवश्यकता है क्योंकि तभी समाज की जटिल समस्याओं का सख़्ती से समाधान किया जा सकता है. डॉ.बब्बू ने कहा कि कोरोना के दौरान लॉकडाउन तथा अनलॉक की अवधि में जरूरतमंदों के मध्य तैयार भोजन, खाद्य सामग्री और अब औषधि वितरण के साथ कोरोना के संबंध में जागरूकता फैलाकर उन्होंने और उनकी टीम ने कोरोना को शिकस्त देने के राष्ट्रीय अभियान में अपना योगदान दिया. उन्होंने कहा कि आज वे एक बात निःसंकोच कह सकते हैं कि आज सामान्य लोगों को सबसे अधिक जरुरत, सबसे सटीक एवं सही जानकारी की है.
डॉ.बब्बू ने सभी से अपील की कि आज सभी अधिवक्ता, अधिवक्ता सहायक एवं कर्मचारी अपनी उस भूमिका का तीव्रता से निर्वहन करें जिसकी लोगों को उनसे अपेक्षा है.
राजधानी रांची सहित झारखण्ड के सभी नगरों और ग्रामीण क्षेत्र में सभी लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता के विकास के लिये विशेष अभियान चलाने की योजना के तहत आज अवि होमियो हाल एवं झारखण्ड होमियोपैथी एसोसिएशन के डॉ.राजीव कुमार और मन्नत होमियो हाल के राजेश कुमार के सहयोग से कुल 980 लोगों को दवा दी गयी जिसका सीधा लाभ 4900 लोगों को होगा. डॉ.बब्बू ने कहा कि अबतक आयोजित 48 शिविर के माध्यम से 65000 से अधिक लोगों को ये औषधि दी जा चुकी है जिसका सीधा लाभ सवा तीन लाख लोगों को हुआ है.
भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने शरीर की प्रतिरोध क्षमता के उन्नयन के लिये आर्सेनिक 30 एल्बम की अनुशंसा की है. कार्यक्रम में संजय कुमार विद्रोही, पवन रंजन खत्री, दीनदयाल सिंह, सोनी पाण्डेय, वसंत चंद्रवंशी, संजय कुमार सिन्हा संजू, शुभ नारायण दत्त, अमर कुमार, डी.सी.महतो, पवन कुमार मंडल, फोगु उराव, संजय भगत, मो.नदीम अख्तर, एम.जे.आलम, रज़्ज़ी अहमद, रजनीश श्रीवास्तव, ममता श्रीवास्तव अनामिका शर्मा आदि विशेष रूप से उपस्थित थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में सूरज कुमार सिन्हा, विजय कुमार दत्त पिन्टू, जयदीप सहाय, राकेश रंजन बब्लू, संजय शौर्य, आलोक परमार, दिनेश प्रसाद सिन्हा, सूर्य विकास मिंज, विजय कुमार, इंद्र कुमार सिन्हा सहित अन्य लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.उक्त आशय की जानकारी सूरज सिन्हा प्रवक्ता ने दी .

Post a Comment

0 Comments