16 जून 2020 को विश्वकर्मा युवा सुरक्षा मंच के तत्वावधान में एवं अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा के नेतृत्व में प्रसिद्ध समाजसेविका गुरुमाता स्वर्गीय करुणा सेठ जी के स्मृति में गैरेज,साइकिल, पलंबर, बढ़ई, रेजा, कुली के बीच विश्वकर्मा सुरक्षा प्राथमिक कीट का वितरण किया गया। मौके पर उपस्थित मुख्यअतिथि पंडरा मंडल भाजपा नेता संतोष प्रसाद गुप्ता ने कहा सभी मजदूर हमारे भाई हैं इनके सभी आवश्यकताओं का ख्याल रखना हमारा धर्म है।शिव किशोर शर्मा ने गुरुमाता स्वर्गीय करुणा सेठ के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा वे समाजसेविका के साथ-साथ दानवीर भी थीं ,लोगों की सेवा करना एवं मदद करना उनका दिनचर्या था।मास्क, सेनीटाइजर, डिटॉल, साबुन, बैंडेज, सेनेटरी पैड एवं अल्पआहार ब्रेड,बिस्कुट,मिक्सर आदि वितरण इटकी रोड, रातु रोड एवं पंडरा के मजदूर, मिस्त्री,रेजा के बीच किया गया। इस कार्यक्रम में सहयोग लायंस क्लब ऑफ रांची ग्रेटर के अध्यक्ष सुजीत कुमार एवं पवनसुत सिक्योरिटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध शिव कुमार सिंह ने किया एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में मंच के रमेश पंडित, सुरेश शर्मा, लक्ष्मण गोप,नीलम शर्मा, कृष्णा राणा, धीरेंद्र प्रसाद ने सराहनीय भूमिका निभाई। उक्त आशय की जानकारी शिव किशोर शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।


0 Comments