बहू पर प्राणघातक हमला करने वाला ससुर गिरफ्तार

बहू पर प्राणघातक हमला करने वाला ससुर गिरफ्तार
   
    प्रयागराज(पी एम ए), बृहस्पतिवार को कलयुगी ससुर ने अपनी ही बहू पर बसुला से प्राणघातक हमला किया था को पुलिस ने बसुला समेत गिरफ्तार कर लिया है। 14 मई को ग्राम पहाड़ी कला थाना शंकरगढ़ के रहने वाले अभियुक्त अच्छेलाल सिंह पुत्र देवीदीन सिंह ने दहेज की मांग पूरी न होने पर अपनी बहू संध्या देवी उम्र 20 वर्ष पर बसुला से प्राणघातक हमला कर कई वार कर दिया जिससे संध्या गंभीर रूप से घायल हो गई जो एसआरएन अस्पताल प्रयागराज में एडमिट है। संध्या का इलाज अभी भी चल रहा है। मजरुबा संध्या की मां श्रीमती सरोज सिंह पत्नी सुरेश सिंह निवासी परसादा, थाना सोहागी, रीवा, मध्य प्रदेश के लिखित तहरीर पर थाना शंकरगढ़ पर मु0अ0सं0 182/20 धारा 323, 504, 506, 307, 498ए आईपीसी व 3/4 डीपी एक्ट पंजीकृत कर लिया गया। उच्च अधिकारियों के निर्देश के क्रम मे बृहस्पतिवार को अभियुक्त अच्छे लाल उपरोक्त को पुलिस द्वारा नारीबारी से गिरफ्तार कर अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लहू युक्त बसूला बरामद कर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।
राम आसरे 
18.06.2020

Post a Comment

0 Comments