सोनाहातू प्रखंड में डीडीसी रांची श्री अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की समीक्षात्मक बैठक

16 जून 2020
को सोनाहातू
प्रखंड में
डीडीसी रांची
श्री अनन्य
मित्तल की
अध्यक्षता में मनरेगा एवं प्रधानमंत्री
आवास योजना-ग्रामीण की
समीक्षात्मक बैठक हुई। समीक्षा बैठक में
उप विकास
आयुक्त रांची
श्री अनन्य
मित्तल ने
कहा कि
सोनाहातू प्रखंड
में नीलांबर
पीतांबर जल
समृद्धि योजना
अंतर्गत ट्रेंच
सह बंड,
फील्ड बंड,
नाला पुनर्जीवन,
सोकपिट
की योजना अविलंब स्वीकृत कर
कार्य प्रारंभ
कराया जाए,
ताकि मजदूरों
को उनके
गांव में
ही काम
मिल सके
एवं जल
संचयन के
क्षेत्र में
भी अच्छा
काम हो
सके। इससे
गांव का
पानी गांव
में एवं
खेत का
पानी खेत
मे ही
रहेगा। समीक्षा के क्रम
में उप
विकास आयुक्त
रांची ने
निर्देश दिया
कि सोनाहातू
प्रखंड में
प्रति गांव
कम से
कम 6 योजना
चलती रहें,
साथ ही
उन्होंने कहा
कि कम
से कम
40% एक्टिव लेबर को मनरेगा कार्य
उपलब्ध कराया
जाए। डीडीसी रांची ने
निर्देश दिया
कि 2 दिनों
के अंदर
बिरसा हरित
ग्राम योजना
अंतर्गत सभी
योजनाओं में
गड्ढा खुदाई
का कार्य
पूर्ण किया
जाए। साथ
ही घेराव
का कार्य
भी प्रारंभ
कर दिया
जाए। बैठक में डीडीसी
रांची ने
कहा कि
सभी पंचायतों
में सभी
प्रकार की
योजना ली
जाए ताकि
पंचायत में
अधिक योजना
होने से
किसी भी
मजदूर को
बाहर जाकर
काम करने
की आवश्यकता
न हो,
मजदूर जिस
गांव के
हैं उसी
गांव में
उन्हें काम
मिलता रहेगा,
जिससे ग्रामीण
अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। डीडीसी ने
कहा कि
जो भी
प्रवासी मजदूर
बाहर से
आए हैं
उनको अविलंब
जॉब कार्ड
उपलब्ध कराया
जाए। प्रधानमंत्री
आवास योजना
ग्रामीण की
समीक्षा के
क्रम में
निदेश दिया
गया कि
वित्तीय वर्ष
2019-20 के आवास को यथाशीघ्र पूर्ण
कराया जाए
एवं वित्तीय
वर्ष 2020-21के लक्ष्य के अनुरूप
आवास स्वीकृत
कर दिया
जाए। बैठक में अनुमंडल
पदाधिकारी, बुंडू,श्री उत्कर्ष गुप्ता,
प्रखंड विकास
पदाधिकारी,सोनाहातू श्री कुमुद कुमार
झा, परियोजना
पदाधिकारी, डी. आर. ड़ी. ए.,श्री ऋतु
राज, प्रखंड
कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक, प्रधानमंत्री
आवास योजना
ग्रामीण आदि
उपस्थित थे।
0 Comments