केन्द्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बब्बलू मुण्डा एवं महासचिव कृष्णकांत टोप्पो ने सिद्धू कानू के वंशज मृतक रामेश्वर मुर्मू की जघन्य हत्या की कड़ी निंदा की है एवं सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है
18/6/2020 को प्रेस बयान जारी करते हुए केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा एवं केंद्रीय सरना समिति के महासचिव कृष्णकांत टोप्पो ने बरहेट में आदिवासी हितों के आंदोलन के जनक सिद्धू कानू के वंशज मृतक रामेश्वर मुर्मू जघन्य हत्या की कड़ी निंदा करते हुए इस घटना पर सरकार से सीधा हस्तक्षेप करने की मांग की है ज्ञात हो कि दिनांक 12/ 6/ 2020 दिन शुक्रवार को रामेश्वर मुर्मू पिता स्वर्गीय बाबूजी मुर्मू ग्राम भोगनाडीह थाना बरहेट जिला साहिबगंज अपने मौसेरे भाई सोबान किस्कु के साथ शाम 5:00 बजे छोड़ने निकले थे। इसी क्रम में रास्ते में सद्दाम अंसारी संथाली युवती से छेड़खानी कर रहा था जिसका विरोध कर रहा था। इसके विरोध करने के कारण रामेश्वर मुरमू की हत्या कर दी गई ।रामेश्वर मुर्मू की हत्या होने से उसके छोटे-छोटे बच्चों से पिता का साया उठ गया है तथा भविष्य अंधकार में हो गया है। समिति माननीय मुख्यमंत्री से इस मामले में दोषियों को फांसी व स्वर्गीय रामेश्वर मुर्मू के परिजनों के लालन-पालन के व्यवस्था सुनिश्चित करें झारखंड जैसे आदिवासी बहुल राज्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो ।सरकार इसका ध्यान रखें वरना केंद्रीय सरना समिति आंदोलन के लिए बध्य होगी।

0 Comments