काली मेला, मस्जिद के पास बने कंटेनमेंट जोन के लिए नोडल पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति

काली मेला, मस्जिद के पास बने कंटेनमेंट जोन के लिए नोडल पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति
  
   उपायुक्त सह अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण श्री अमित कुमार ने वार्ड 38 के काली मेला, मस्जिद के पास कोरोनावायरस से संक्रमित एक व्यक्ति मिलने के बाद वहां आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए नोडल पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है। आदर्श हाई स्कूल लाल बंगलो में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। साथ ही अपर समाहर्ता श्री श्याम नारायण राम के नेतृत्व में कांटेक्ट ट्रेसिंग करने का आदेश दिया है। 
आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए श्री अरुण कुमार दास 9939591427,श्री सुनील कुमार 9431314338, श्री अमित खालको 9431135812, श्री कुनाल कुमार 9911593863, श्री राजीव रंजन 9572888462 को नोडल पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है। 
आदर्श हाई स्कूल लाल बंगलो से कार्य करेगा कंट्रोल रूम 
श्री श्यामलाल मांझी 6204577824, अंचल निरीक्षक, झरिया कंट्रोल रूम के प्रभार में रहेंगे। उनको सहयोग करने के लिए मो अनवर अंसारी 8271257464, श्री उत्तम कुमार मिस्त्री 9955381959, श्री इन्द्र देव पंडित 9576183674 कंटेनमेंट जोन के लोगों की सहायता करने के लिए 24 x 7 उपलब्ध रहेंगे।
कंटेनमेंट जोन में कांटेक्ट ट्रेसिंग के लिए अपर समाहर्ता श्री श्याम नारायण राम के प्रभार में टीम का गठन किया है। साथ ही होम या इंस्टिट्यूशनल कोरेंटाइन, लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करने, क्षेत्र का सैनिटाइजेशन एवं साफ-सफाई करने के लिए टीम का गठन किया गया है। उपायुक्त ने कंटेनमेंट जोन में शत प्रतिशत लोगों में आरोग्य सेतु एप उपयोग करने के लिए इंसिडेंट कमांडर को निर्देश दिया है।

Post a Comment

0 Comments