जिला जौनपुर 02बार अभिरक्षा से फरार अपराधी
को जफराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रविवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर अंकित कुमार, के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष जफराबाद , मदनलाल मय हमराह चौकी प्रभारी उ0नि वरूणेन्द्र कुमार राय मय हमराह कर्मचारीगणों द्वारा दिन शनिवार को ग्राम अहमदपुर में थाना सुरेरी के हिस्ट्रीशीटर कुख्यात अपराधी भूपेन्द्र सिंह उर्फ बच्ची पुत्र जिलेदार सिंह उर्फ जे0डी0 निवासी मारिकपुर थाना सुरेरी जो पूर्व में 02 बार अभिरक्षा से फरार हो चुका है तथा उस पर करीब दर्जनों आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं और उसे गिरफ्तार भी किया गया जिसके कब्जे से एक अदद तमंचा .303 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस .303 बोर तथा 01 किलों 500 ग्राम अवैध नाजायज गांजा बरामद बरामदगी के आधार पर अभियुक्त भूपेन्द्र सिंह उर्फ बच्ची उपरोक्त के विरूद्व थाना स्थानीय पर क्रमशः मु0अ0सं0 145/2020 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट व मु0अ0सं0 146/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही उपरान्त जेल भेंजा जा रहा हैं।
राजकुमार पटेल ब्यूरो जौनपुर

0 Comments