नाजायज तमंचा और कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

नाजायज तमंचा और कारतूस के साथ 

अभियुक्त गिरफ्तार



 प्रयागराज(पीएमए), सोमवार को अपराधियों की गिरफ्तारी एवं अपराध नियंत्रण में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कैंट की टीम द्वारा 30 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर म्योराबाद चर्च के पास अभियुक्त द्वारा घटना को अंजाम देने के लिए खड़े थे तभी अभियुक्त धीरज सिंह पुत्र राजकुमार सिंह निवासी कोडरा जीत, थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़ उम्र 29 वर्ष को पुलिस बल का प्रयोग करते हुए अभियुक्त को हिरासत में ले लिया गया।  जिसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक देसी तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस 315 बोर नाजायज बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त पर मु0अ0सं0 141/20 धारा 386, 504, 506 आईपीसी व 66 आईटी एक्ट से संबंधित है। बरामदगी के आधार पर थाना कैंट में मु0अ0सं0 276/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त धीरज सिंह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त पर अलग-अलग थानों में कुल 14 संगीन मुकदमे भी दर्ज हैं।

Post a Comment

0 Comments