जिलाधिकारी ने आगामी त्योहारों के दृष्टिगत कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

जिलाधिकारी ने आगामी त्योहारों के दृष्टिगत 

कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को 

दिए आवश्यक दिशा निर्देश



    गाजियाबाद( पीएमए )आगामी पर्वों को ध्यान में रखते हुए परंपरागत एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाए जाने हेतु बैठक संपन्न . जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय की अध्यक्षता में जनपद में फैलते कोरोना वायरस के संकमण से बचाव, रोकथाम तथा आगामी पर्वो के दृष्टिगत पीस कमैटी तथा विभिन्न धर्माचार्यों के साथ आज कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आहूत हुई। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत कानून व्यवस्था को लेकर अपने अधीनस्थ अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश। जिला प्रशासन के द्वारा आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारी किए गए तैनात। संपूर्ण जनपद में त्योहारों को परंपरागत एवं आपसी सौहार्द के साथ मनाए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने शांति व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। उन्होंने आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए विभिन्न संप्रदायों से आए धर्म गुरुओं के साथ बातचीत की एवं आह्वान किया कि जनपद में कोरोना प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए त्योहारों को आपसी सौहार्द्र के साथ संपन्न कराएं। जिलाधिकारी के द्वारा त्योहारों को आपसी सौहार्द एवं शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मजिस्ट्रेट एवं पुलिस के अधिकारियों को विभिन्न स्थानों पर तैनात कराए जाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी द्वारा आए हुए धर्म गुरुओं से आह्वान किया गया कि जिस तरह पूरे कोरोना काल में धर्मगुरुओं के माध्यम से समाज में कोरोना प्रोटोकॉल का अनुपालन कराया गया है इसके लिए वह सब धन्यवाद के पात्र हैं और आगे भी जिला प्रशासन समस्त धर्म गुरुओं से यही उम्मीद रखता है। उन्होंने समस्त धर्म गुरुओं से आह्वान किया कि त्योहारों के समय अपनी पैनी नजर रखें जिससे उत्साह में कोई व्यक्ति गड़बड़ी ना करें। बैठक में अपर जिलाधिकारी नगर द्वारा अवगत कराया गया कि समस्त नगरीय क्षेत्र में पीस कमेटी की बैठक संपन्न कराई जा चुकी हैं जिस पर जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों में भी पीस कमेटी की बैठकों का आयोजन कराया जाए जिसके माध्यम से आमजन को प्रेरित किया जाए कि त्योहारों के समय अनावश्यक ज्यादा भीड़ एकत्रित न करें। उन्होंने निर्देशित किया कि त्योहारों के समय बिजली पानी साफ सफाई एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए, जिससे कि कोरोना प्रोटोकॉल का सही मायने में अनुपालन कराया जा सके।

Post a Comment

0 Comments