गांव के सभी लोग मेहनती : अक्षय प्रसाद सिंह

गांव के सभी लोग मेहनती : अक्षय प्रसाद सिंह





   आज दिनांक 1 नवंबर 2020 को पिस्कामोड़ स्थित रंगोली होटल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, रांची महानगर, सेवा विभाग की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आर्थिक रूप से स्वावलंबन हेतु मशरूम प्रशिक्षण दी गई।इस प्रशिक्षण में काफी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र के महिला पुरुषों ने भाग लिया। मुख्य प्रशिक्षक दीपक कुमार गुप्ता एवं अंजू देवी ने लोगों को मशरूम उत्पाद एवं क्रय विक्रय की तरीका को समझाया। कार्यक्रम का शुभारंभ भक्ति गीत से हुई। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रांची महानगर के सेवा प्रमुख अक्षय प्रसाद सिंह, छात्र क्लब के अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा सहित अमितेश कुमार, पायल सोनी, हर्षपाल रावत, सुनीता देवी, भारती कुमारी गुप्ता,सुनील कुमार, मीरा देवी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments