वैज्ञानिक के जीवनी को मन में उतारे:रीना

वैज्ञानिक के जीवनी को मन में उतारे:रीना





     आज दिनांक 10 नवंबर 2020 को रातू रोड पिस्कामोड़ के समीप छात्र क्लब बुद्धिजीवी मंच की ओर से क्लब के संयोजिका कुमारी अनिता के निर्देशन में विश्व विज्ञान दिवस के अवसर पर हेलो किड्स ब्रिलियंट प्ले स्कूल पटेलनगर हटिया के निदेशक रीना सिंह को विज्ञान के क्षेत्र में एवं रवि मेहता को धार्मिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि छात्र क्लब ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा,संरक्षक बबलू चौधरी,कुमारी नीलम,पूनम जयसवाल, रवि मेहता, सुजाता भगत मौजूद थे। कार्यक्रम का शुभारंभ दिवगंत वैज्ञानिकों को स्मरण कर, उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं सरस्वती वंदना से हुई। रीना सिंह ने कलम, बल्ब,चलचित्र, फोन, मोबाइल आदि के अविष्कारक वैज्ञानिकों के जीवन के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा आज हमें जो भी सुख सुविधाएं उपलब्ध है उन वैज्ञानिकों की ही देन है हमें उन वैज्ञानिकों के तस्वीर को अपने अपने घरों में लगाकर उनके उपलब्धियों को हमेशा याद करनी चाहिए और उनके जीवनी को मन में उतारने चाहिए। वही शिव किशोर शर्मा ने कहा गली, मोहल्ला, रोड,पार्क आदि का नामकरण वैज्ञानिकों के नाम से होनी चाहिए जल्द ही इसके लिए विभागीय मंत्री से मिलकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। नीलम, सुजाता ने विज्ञान पर आधारित गीत प्रस्तुत कर विज्ञान के महत्व को बताया। धन्यवाद ज्ञापन पूनम जायसवाल ने की। महिला,पुरुष, जनता के बीच मास्क, सैनिटाइजर, सेनेटरी पैड आदि वितरण कर विश्व विज्ञान दिवस को यादगार बनाया गया एवं कार्यक्रम समाप्त की घोषणा की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में हनी, प्रिया,मुस्कान,काव्या, विवेक, सुभाष ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह प्रेस विज्ञप्ति कुमारी अनिता ने जारी किया है ।

Post a Comment

0 Comments