रक्तदान सबसे बड़ा पुण्यकर्म : कुमारी नीलम
आज दिनांक 25 नवंबर 2020 को टीम प्रन्यास के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन सैम फोर्ड हॉस्पिटल कांटाटोली चौक एच.बी.रोड रांची में संपन्न हुआ। शिविर में 53 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर का विधिवत शुभारंभ छात्र क्लब पर्यावरण मंच के अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा, संरक्षक कुमारी नीलम, चिकित्सक मंच के उपाध्यक्ष डॉ.अनुज कुमार पटेल, टीम प्रन्यास के अध्यक्ष डॉक्टर चंद्रभूषण, उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने दीप प्रज्वलितकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अभिषेक कुमार ने कहा कोरोना काल में रक्त की कमी को देखते हुए टीम प्रन्यास द्वारा लगातार रक्तदान शिविर लगाई जा रही है इस पुण्यकार्य में रक्तदाताओं का भरपूर सहयोग भी मिल रहा है।पायल गोराई ने महिलाओं से अपील किया देश की महिलाएं रक्तदान के लिए आगे आए, रक्तदान से शरीर में नये ऊर्जा का संचार होता है एवं मासिक धर्म में राहत मिलती है।डॉ.चंद्रभूषण ने कहा रक्तदान से घबराएं नहीं,रक्तदान है महादान वही शिव किशोर शर्मा ने लोगों से अपील किया रक्तदान करें और जरूरतमंदों मरीजों की जान बचाई ।आज के रक्तदान शिविर को सफल बनाने में सुजीत तिवारी,चंद्रारश्मि पिंगुवा, संतोष सोनी,रीना मजूमदार,सूरज दुबे,नेहा सिंह,प्रियंका शर्मा, दिवाकर जी, श्रवण कुमार, छात्र क्लब एवं सैम फोर्ड हॉस्पिटल के डॉक्टर एवं कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र,पुष्पगुच्छ, मिठाई खिलाकर शिविर की समाप्ति की गई। झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री माननीय बन्ना गुप्ता जी एवं पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष महुआ मांझी ने रक्तदान आयोजन कमिटी के सभी पदाधिकारियों एवं छात्र क्लब ग्रुप को टेलीफोन शुभकामनाएं एवं बधाई दी।






0 Comments