राजधानी में विविध स्थानों पर श्री चित्रगुप्त पूजनोत्सव का आयोजन

राजधानी में विविध स्थानों पर श्री चित्रगुप्त 

पूजनोत्सव का आयोजन

सादगी से आयोजित चित्रगुप्त पूजा में दिखी आस्था-विश्वास की गहराई








    रांची. देवलोक के लेखाकार और बिना किसी पक्षपात के पूरी पारदर्शिता के साथ सभी प्राणियों के धर्म-कर्म का लेखा करनेवाले भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज के पूजनोत्सव के अवसर पर आज राजधानी रांची सहित पूरे झारखंड में अनेक स्थानों पर पूरे धूमधाम के साथ श्री चित्रगुप्त पूजा का पूरी सादगी के साथ आयोजन किया गया. इस अवसर पर अनेक स्थानों पर सार्वजनिक रूप से श्री चित्रगुप्त भगवान की प्रतिमा स्थापित की गयी और कायस्थों ने पूरी आस्था, श्रद्धा और विश्वास के साथ अपने आराध्य की पूजा-अर्चना की.
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.प्रणव कुमार बब्बू के अनुसार वैश्विक महामारी कोरोना को देखते हुए पूरी सतर्कता बरती गयी और सरकार व प्रशासन द्वारा जारी सभी दिशानिर्देशों का पूरी सख़्ती के साथ पालन किया गया.
डॉ.बब्बू ने बताया कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की झारखंड प्रदेश इकाई ने कुछ दिन पहले ही बैठक कर सभी पूजा समितियों से अनुरोध किया था कि वे सभी सार्वजनिक रूप से श्री चित्रगुप्त पूजा के आयोजन से परहेज करें और यदि आयोजन करना भी हो तो अत्यधिक सतर्कता और सावधानी का प्रयोग करें. साथ ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, झारखंड सरकार तथा स्थानीय प्रशासन के द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप सटीक योजना तैयार करने को सर्वोच्च प्राथमिकता दें. उन्होंने कहा कि यदि श्री चित्रगुप्त पूजा सार्वजनिक रूप से हो भी तो पूरी सादगी के साथ मनाने का अनुरोध किया गया था.
डॉ.बब्बू ने कहा कि उन्हें इस बात की हार्दिक प्रसन्नता है कि झारखंड के कायस्थों ने मामले की गंभीरता को समझा और आज प्रत्येक वर्ष की तुलना में बहुत ही कम स्थानों पर सार्वजनिक रूप से श्री चित्रगुप्त पूजन उत्सव का आयोजन किया गया.
राजधानी रांची में जिन स्थानों पर सार्वजनिक रूप से श्री चित्रगुप्त पूजन का आयोजन किया गया उसमें अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की केंद्रीय पूजा समिति द्वारा अशोक नगर प्रमुख है. इसके साथ मोरहाबादी श्री चित्रगुप्त पूजा समिति के द्वारा आई.एम.ए.भवन करमटोली में आयोजित सार्वजनिक आयोजन में विशेष रूप से मोरहाबादी व बरियातु के कायस्थों की सहभागिता रही. इसके साथ ही रांची महानगर श्री चित्रगुप्त पूजा समिति शिवपुर, हेसल श्री चित्रगुप्त पूजा समिति द्वारा चित्रगुप्त कॉलोनी में आयोजन किया गया. खूबलाल लाल श्री चित्रगुप्त पूजा समिति इंद्रपुरी, किशोरगंज श्री चित्रगुप्त पूजा समिति द्वारा सहजानन्द चौक, अमेथिया नगर श्री चित्रगुप्त पूजा समिति द्वारा नामकुम में, अरसंडे श्री चित्रगुप्त पूजा समिति द्वारा कांके प्रखंड कार्यालय के पास और हिनू श्री चित्रगुप्त पूजा समिति, श्री चित्रगुप्त पूजा समिति कडरु, चित्रगुप्त मंदिर धुर्वा, श्री चित्रगुप्त पूजा समिति सिंह मोड़, मेकन श्री चित्रगुप्त पूजा समिति द्वारा किया गया आयोजन प्रमुख है.
डॉ.बब्बू ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की तुलना में इस साल का आयोजन सादगी से भरपूर रहा लेकिन उसका स्थान श्रद्धा और आस्था की गहरी भावना ने ले लिया. प्रत्येक वर्ष 37 पूजा समितियों द्वारा राजधानी के विभिन्न स्थानों पर श्री चित्रगुप्त पूजा का आयोजन किया जाता था लेकिन इस वर्ष केवल 19 स्थानों पर सार्वजनिक आयोजन किया गया.
राजधानी रांची में श्री चित्रगुप्त पूजा सभी सार्वजनिक आयोजनों में डॉ.प्रणव कुमार बब्बू, मुकेश कुमार, राकेश रंजन बबलू, राजू दयाल, उपेंद्र कुमार बब्लू, दीपक भरतुआर मुन्ना, सूरज कुमार सिन्हा, सुजीत प्रसाद, अजय कुमार सिन्हा, अशोक कुमार सिन्हा, अखौरी विवेक किशोर, प्रवीण नंदन सहाय, संदीप वर्मा, पंकज सिन्हा, राहुल सिन्हा चंकी, अशोक कुमार सिन्हा, सुशील कुमार लाल, निकेश कुमार, अनुनय शंकर टिंकू, इंदु पराशर, श्वेतांक श्रीवास्तव, डॉ.अनल सिन्हा, स्वाति स्मिता बरियार, नीली सिन्हा, बबीता सिन्हा, अखिलेश श्रीवास्तव, यशराज सिन्हा, सुरेश कुमार सिन्हा स्नेही, अशोक कुमार सिन्हा, विजय कुमार दत्त पिन्टू, जयदीप सहाय आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
डॉ.बब्बू ने बताया कि कोरोना को देखते हुए इस बार सामूहिक रुप से श्री चित्रगुप्त जी की प्रतिमाओं का विसर्जन नहीं किया जायेगा बल्कि सभी पूजा समिति अलग-अलग प्रतिमा का विसर्जन करेगी. उक्त आशय की जानकारी सूरज कुमार सिन्हा,प्रवक्ता,अखिल भारतीय कायस्थ महासभा,झारखण्ड ने दी. 

Post a Comment

0 Comments