जितेंद्र सिंह पटेल मृदुभाषी
के साथ-साथ मिलनसार
भी हैं:शिव किशोर
आज 26 नवंबर 2020 को जितेंद्र सिंह पटेल को भारतीय जनता पार्टी रांची महानगर का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा ओबीसी मोर्चा रांची महानगर के आई.टी.सेल के संयोजक डॉ.अनुज कुमार पटेल,मीडिया प्रभारी शिव किशोर शर्मा,पंडरा मंडल अध्यक्ष देवनंदन कुमार साहू की ओर से पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र,पगड़ी भेंटकर एवं मिठाई खिलाकर उनके बूटीमोड़ स्थित आवासीय कार्यालय में सम्मानित किया गया। मौके पर नवनियुक्त भाजपा रांची महानगर उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह पटेल ने कहा भाजपा में सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान मिलता है मैं पार्टीहित में कार्य करने में हमेशा तत्पर रहूंगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ.अनुज कुमार पटेल एवं शिव किशोर शर्मा ने कहां जितेंद्र पटेल भाजपा के एक समर्पित पिलर, मृदुभाषी के साथ-साथ मिलनसार भी हैं। इन्हें उपाध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, सांसद संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह, नवीन जयसवाल, समरी लाल, महानगर अध्यक्ष केके गुप्ता के प्रति आभार जताई। धन्यवाद ज्ञापन शिव किशोर शर्मा, ने किया।







0 Comments