हुनरवाज हस्तियां हुए सम्मानित

 हुनरवाज हस्तियां हुए सम्मानित






       सरस्वती संगीत साधना केंद्र रांची की ओर से 6 दिसंबर 2020 को ऑड्रे हाउस मे सांस्कृतिक कार्यक्रम सह सम्मान समारोह एवं धरोहर 2020 एवं डीवीडी एल्बम "नाद के रंग" का विमोचन संस्था के सचिव प्रख्यात शास्त्रीय एवं उप शास्त्रीय गायक पंडित सतीश शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। मौके पर इस समारोह में छात्र क्लब ग्रुप के मुख्य संयोजक संतोष कुमार , संरक्षक सुनीता चौधरी, कुमारी अनिता,शीला साहू, पूनम देवी मौजूद थे। संस्था के मीडिया प्रभारी शिव किशोर शर्मा ने बताया इस सम्मान समारोह में अलग-अलग विधाओं के अपने-अपने क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए नामचीन हस्तियों को धरोहर 2020 सम्मान से सम्मानित किया गया जिसमें पत्रकारिता के क्षेत्र में दीपक ओझा, रोहित दत्त, प्रदीप शुक्ला,राजेश सिंह,उमाकांत महतो, संदीप कुमार जैन, राजेश श्रीवास्तव, चंदन भट्टाचार्य, ध्रुपद गायन के क्षेत्र में पंडित कृष्ण मोहन पाठक, कत्थक नृत्य के क्षेत्र में कुमार कृष्ण किशोर, अकुल अंबस्ट, फोटोग्राफी के क्षेत्र में सैकेत चट्टोपाध्याय, अभिनय के क्षेत्र में मुनमुन चक्रवर्ती, कला एवं फोटोग्राफी के क्षेत्र में नीरज कुमार पाठक, शास्त्रीय गायन के क्षेत्र में अनुज कुमार रजक, तबला वादन के क्षेत्र में देवाशीष बागची, शिक्षा के क्षेत्र में विभाष कुमार ,गायन के क्षेत्र में किशोर कुमार सिन्हा, भारती कुमारी, यश कुमार,आदित्य पांडे,यश पाठक, समाज सेवा में अग्रणी भूमिका के लिए मनीषा सिंह,मुकेश कुमार सिंह आदि निपुण हस्तियों को प्रशस्तिपत्र,अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पंडित सतीश शर्मा ने शास्त्रीय गायन, ठुमरी एवं दादरा गायन से, यश कुमार एवं आदित्य पांडे ने ठुमरी गायन से,पटना से आए गुरु कृष्ण किशोर एवं उनके शिष्य अकु ल अंबस्त ने कत्थक नृत्य से एवं गया के पंडित कृष्ण मोहन पाठक ने ध्रुपद गायन से दर्शकों का मन मोहा एवं समा बांधा। मंच संचालन आनंद राज,अतिथि सेवा शिव किशोर शर्मा एवं धन्यवाद ज्ञापन संस्था के सचिव पंडित सतीश शर्मा ने किया। सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए सामाजिक दूरी का ख्याल रखते हुए कार्यक्रम संपन्न हुआ

Post a Comment

0 Comments