भाजपा सुखदेवनगर मंडल के
पदाधिकारियों की बैठक
आज दिनांक 24.12.2020 को भाजपा सुखदेवनगर मंडल के पदाधिकारियों की बैठक भाजपा राँची महानगर के साभागार में मंडल अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश पाण्डेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन मंडल के महामंत्री हरेन्द्र सिंह ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री राजकुमार जयसवाल ने किया।
बैठक में मुख्य रूप से यह निर्णय लिया गया कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 अटल बिहारी बाजपेयी जी की जन्म जयन्ती मंडल के सभी शक्ति केन्द्रों पर मनाई जायेगी। साथ ही कल देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के किसानो के लिए होने वाले संबोधन को अधिक से अधिक कार्यकत्र्ता कैसे सुन सके उसकी विशेष व्यवस्था मंडल में हो रही है।
बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्यनरायण सिंह ने कहा कि देश के किसानो की विपक्षी दल के लोग भड़काने का काम कर रहे हैं। अतः भाजपा के सभी कार्यकत्र्ता किसानो के घर-घर जाकर कृषि बिल के बारे में बताने का काम करें।
श्री सिंह ने कहा कि कार्यकत्र्ता श्रदे्य अटल जी की जयन्त्ी को सेवा के रूप मे मनाये जिससे अंतिम व्यक्ति का कैसे लाभ दिलवाया जा सके यह अधिक जरूरी है।
बैठक को महानगर के उपाध्यक्ष राजू सिंह, महामंत्री एवं मंडल के प्रभारी श्री बलराम सिंह ने भी सम्बोधित किया।
बैठक में मुख्य रूप से श्री राकेश शर्मा, जितेन्द्र पाण्डेय, अशोक मिश्रा, हेमन्त मोहन्ती, सोनू सिंह, अरूण जसूजा, रीतराज प्रजापति, मुरारी मोहरी, सिमा मिश्रा, रिन्कु शाहदेव, रवि प्रजापति, राजेश कुमार सहि अन्य लोग उपस्थित हुये।

0 Comments