क्रिसमस डे, नव वर्ष एवं अन्य आगामी
त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम
प्रयागराज(राम आसरे), बृहस्पतिवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी द्वारा आगामी क्रिसमस डे व नव वर्ष 2021,अन्य आगामी त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए बृहद कड़े व पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जनपद के समस्त पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारियों को कड़े निर्देश दिए गए है। जनपद में पडने वाले शॉपिंग मॉल, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, मंदिर, चर्च आदि, मुख्य मार्ग/ प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरो द्वारा पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी तथा सादे वस्त्रों में भी पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो संदिग्ध व्यक्तियो/संदिग्ध वस्तु पर बराबर नजर रखेगी व साथ ही पीएसी बल को भी लगाया गया है। सुगम यातायात व्यवस्था हेतु क्षेत्राधिकारी यातायात को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं, जिसमें यातायात व्यवस्था श
सुगम बनी रहे व सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में शॉपिंग मॉल, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, बाजार इत्यादि जगहों पर डॉग स्क्वायड व बम डिस्पोजल दस्ते की तैनाती भी की गई है जो चप्पे-चप्पे पर नजर बनाए रखेगी। इस क्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने, हुडदंग करने वालों व हर्ष फायरिंग करने वाले के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने हेतु सभी संबंधित को सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं।
0 Comments