जिलाधिकारी ने बैठक में अनुपस्थित रहने एवं शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने पर चार सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारियों का वेतन रोके जाने के दिये निर्देश

जिलाधिकारी ने बैठक में अनुपस्थित रहने 

एवं शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने 

पर चार सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारियों 

का वेतन रोके जाने के दिये निर्देश



   प्रयागराज(राम आसरे),जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी ने बैठक की सूचना दिये जाने के बावजूद भी बैठक में अनुपस्थित रहने तथा शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने पर सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी सुश्री अलका शुक्ला, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी सियाराम वर्मा, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी भूपेश गुप्ता एवं सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी सुरेश कुमार वर्मा का अग्रिम आदेश तक वेतन रोके जाने एवं दो दिन के अन्दर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने कहा है कि सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारियों के बैठक में अनुपस्थित होने के कारण अवैध परिवहन की समुचित समीक्षा नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि यह भी तथ्य प्रकाश में आया है कि सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारियों के द्वारा सम्बंधित उपजिलाधिकारी और पुलिस अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से अवैध परिवहन के सम्बंध में समुचित कार्यवाही नहीं की जा रही है। कहा है कि अवैध परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु रोस्टर तैयार कर सम्बंधित अधिकारियों को उपलब्ध भी नहीं कराया गया। संयुक्त रूप से कार्यवाही न किये जाने के कारण अवैध परिवहन पर समुचित नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। यह स्थिति अत्यंत आपत्तिजनक है। जिलाधिकारी ने शासकीय दायित्वों के निर्वहन में शिथिलता बरतने पर उपरोक्त सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारियों का वेतन रोके जाने एवं दो दिन के अंदर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

Post a Comment

0 Comments