भाजपा में कार्यकर्ताओं को मिलता है सम्मान : ललित

भाजपा में कार्यकर्ताओं को मिलता है सम्मान : ललित





आज दिनांक 20 जनवरी 2021 को भाजपा नेता एवं छात्र क्लब के अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा के निर्देशन में झारखंड प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा का सह कोषाध्यक्ष पंकज सोनी को बनाए जाने पर गरीब, जरूरतमंद लोगों के बीच गर्म वस्त्र, मास्क, सैनिटाइजर,ब्रेड, बिस्कुट आदि वितरण कर खुशियां मनाई गई एवं सोनी जी को बधाई दी गई। वरिष्ठ भाजपा नेता ललित चौधरी ने कहा भाजपा में सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलता है। प्रदेश अध्यक्ष भाजपा,जन जन के नेता एवं सांसद दीपक प्रकाश के निर्देशानुसार भाजपा के एक समर्पित कार्यकर्ता पंकज सोनी को अमरदीप यादव ने प्रदेश ओबीसी मोर्चा का सह कोषाध्यक्ष बनाकर मनोबल बढ़ाया है वही शिव किशोर शर्मा ने कहा पंकज सोनी नेता के साथ साथ छात्र क्लब सामाजिक संस्था के संरक्षक भी हैं,समाजसेवा उनकी दिनचर्या है। छात्र क्लब ने पंकज सोनी को झारखंड प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा का सह कोषाध्यक्ष बनाए जाने पर सांसद दीपक प्रकाश, संजय सेठ, विधायक नवीन जायसवाल,सीपी सिंह,समरी लाल, आरती कुजूर के प्रति आभार जताया। आज के कार्यक्रम में मुख्यरूप से सुजाता भकत,अनिता कुमारी, मंजुला चौधरी, रवि मेहता आदि मौजूद थी।

Post a Comment

0 Comments