प्रसिद्ध समाज सेवी सुरेंद्र सिंह के स्मृति में उनकी आत्मा के शांति के लिए भजन कीर्तन किया गया

प्रसिद्ध समाज सेवी सुरेंद्र सिंह 

के स्मृति में उनकी आत्मा 

के शांति के लिए भजन 

कीर्तन किया गया






   आज दिनांक 18 जनवरी 2021 को अवकाश प्राप्त भारतीय नौसेना इंजीनियर एवं छात्र क्लब ग्रुप के संरक्षक राजीव प्रवीण सिंह ने अपने पिता प्रसिद्ध समाजसेवी सुरेंद्र सिंह जी के स्मृति में एवं उनकी आत्मा की शांति के लिए देवी मंडप रोड चित्रगुप्त कॉलोनी स्थित सिंह कॉटेज आवास में भजन कीर्तन एवं भोग लगा प्रसाद एवं पुरोहितों के बीच अंगवस्त्र वितरण किया। इस मौके पर रांची लोकसभा सांसद संजय सेठ,विधायक सीपी सिंह, पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष महुआ मांझी,समाजसेवी आदित्य विक्रम जयसवाल,छात्र क्लब ग्रुप के अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा, प्रोफ़ेसर भीम प्रभाकर सहित रंजन कुमार, धर्मेंद्र कुमार, दीक्षा सिंह,कुमारी अनिता, कुमकुम सिन्हा,दीपशिखा जी, अरुण सिंह, मुकेश झा, कमलेश कुमार,राहुल बिहारी, सूरज झा आदि मौजूद थे। शिव किशोर शर्मा ने स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह के जीवन इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा वे समाजसेवी के साथ साथ धार्मिक विचार विचारधारा के भी थे,उनका अधिकांश समय पूजा पाठ एवं भजन कीर्तन में व्यतीत होता था। वे अपने खाली समय में लोगों को शैक्षणिक एवं धार्मिक कथा भी सुनाया करते थे। छात्र क्लब ने निर्णय लिया है उनकी स्मृति में पौधारोपण,निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर,खेल कूद का आयोजन कर हमेशा उन्हें याद किया जाएगा।स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह जी को श्रद्धासुमन अर्पित कर कार्यक्रम की समापन की गई।

Post a Comment

0 Comments