फिल्म अभिनेता सवर्गीय सुशांत सिंह राजपूत की दो दिवसीय जन्म दिवस मनाया गया

फिल्म अभिनेता सवर्गीय सुशांत सिंह राजपूत 

की दो दिवसीय जन्म दिवस मनाया गया






    दिनांक 21एवं 22 जनवरी 2021को ऑल इंडिया फिल्म फ्रेटरनिटी एसोसिएशन एवं इंडिया यूथ आइकन टीम झारखंड प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में पिस्कामोड़ टीओपी के निकट देश के प्रसिद्ध सुपर स्टार कलाकार स्वर्गीय सुशांत सिंह राजपूत का दो दिवसीय जन्म दिवस संस्था के भोलू सिंह एवं अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में मनाया गया। इस मौके पर प्रसिद्ध समाजसेवी एवं छात्र क्लब ग्रुप के अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा विशेष रूप से मौजूद थे। मौके पर संस्था के लोगों ने स्वर्गीय सुशांत सिंह राजपूत के चित्र पर पुष्पअर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित किया,साथ ही झारखंड के होनहार एवं प्रसिद्ध गायक विवेक कश्यप ,विजय प्रभाकर, हेमंत कुजूर एवं राजीव सिंह राजपूत द्वारा निर्मित यूट्यूब चैनल का लॉन्चिंग संस्था के पदाधिकारी विकास कुमार वेदांत, संतोष कुमार, शिव किशोर शर्मा, अभिषेक कुमार, भोलू सिंह के कर कमलों द्वारा किया गया। क्लब के अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा ने स्वर्गीय सुशांत सिंह राजपूत के जीवनी पर प्रकाश डाला।आज 22 जनवरी को संस्था द्वारा गरीब,जरूरतमंद लोगों के बीच गर्म वस्त्र, सुरक्षा कीट एवं हल्का नाश्ते का वितरण कर कार्यक्रम की समाप्ति की गई।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के भोलू सिंह,अभिषेक कुमार, अमित कुमार पांडे ,शिव किशोर शर्मा,राजीव रंजन सिंह ,विजय प्रभाकर,विवेक कश्यप आदि का विशेष योगदान रहा। धन्यवाद, ज्ञापन अभिषेक कुमार ने किया। मोबाइल 91627 36979 / 6207 862 869

Post a Comment

0 Comments