विनोद राजन बने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा रांची महानगर के महामंत्री : शिव किशोर

विनोद राजन बने भाजपा

 अनुसूचित जाति मोर्चा 

रांची महानगर के 

महामंत्री : शिव किशोर






प्रदेश अध्यक्ष अमर कुमार बाउरी एवं रांची जिला भाजपा अध्यक्ष के.के गुप्ता के निर्देशानुसार अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष राम लगन राम ने अपनी टीम का विस्तार करते हुए विनोद राजन को महामंत्री रांची जिला का बनाया।महामंत्री विनोद राजन ने आभार प्रकट करते हुए कहा प्रदेश और रांची जिला भाजपा संगठन नेतृत्व ने मुझ पर भरोसा कर मुझे नई जिम्मेदारी दिया,उस पर मै खरा उतरने का वादा करता हूं।मै भाजपा संगठन हित एवं अपने अनुसूचित जाति मोर्चा को मजबूत करने का हर संभव प्रयास करूंगा। विनोद राजन को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा रांची महानगर का महामंत्री बनाए जाने पर भाजपा जिला अध्यक्ष के.के गुप्ता, मोर्चा अध्यक्ष राम लगन राम,भाजपा नेता शिव किशोर शर्मा,मंडल अध्यक्ष एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दिया।

Post a Comment

0 Comments