जोड़ें का आदर्श विवाह गायत्री शक्तिपीठ में संपन्न हुई

जोड़ें का आदर्श विवाह गायत्री 

शक्तिपीठ में संपन्न हुई






14 फरवरी 2021 को श्री वेदमाता गायत्री ट्रस्ट, धुर्वा एवं महिला सुरक्षा समिति, रांची के संयुक्त तत्वावधान में गायत्री शक्तिपीठ परिसर, सेक्टर,2,धुर्वा में 193 जोड़े की आदर्श विवाह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई,जिसमें मुस्लिम समाज के 30 जोड़े,ईसाई समाज के 24 जोड़े एवं हिंदू समाज के 139 जोड़े शामिल थे। मुस्लिम समाज के जोड़ें की निकाह शहरकाजी मोहम्मद,ईसाई समाज के जोड़ें की पास्टर सुधीर एक्का,हिंदू समाज के जोड़ें की विवाह आचार्य पुरोहित रणवीर चौधरी, लक्ष्मण मंडल,सुमन जी,कृष्णा बहन,जयंती बहन,एवं चंचल गुप्ता की टीम ने संपन्न
कराई। संस्था की ओर से सभी जोड़ों को 50 की युग साहित्य भेंट किया गया। इस मौके पर मुख्यअतिथि के रूप में प्रसिद्ध समाजसेवी एवं आजाद सिपाही के मुख्य संपादक हरिनारायण सिंह,डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय एवं समाजसेवी शिव किशोर शर्मा सहित महिला सुरक्षा समिति के केंद्रीय सचिव विशाल सिंह,कोषाध्यक्ष प्रीति सिंह, प्रदेश अध्यक्ष गीता एक्का,उपाध्यक्ष रीना देवी,सचिव अमित चौधरी, महासचिव संतोष झा,रांची जिला अध्यक्ष विनोद पांडे एवं गायत्री शक्तिपीठ के जिला समन्वयक जटाशंकर झा, जयनारायण प्रसाद एवं अन्य पदाधिकारीगण मौजूद थे। संस्था की ओर से सभी अतिथियों को गायत्री अंगवस्त्र एवं तिलक लगाकर सम्मानित किया गया। मौके पर उपस्थित अतिथियों ने सभी नव दंपतियों के सुखमय जीवन एवं उज्जवल भविष्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना किए। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूनम चौधरी, नीतू पांडे, सुषमा कुमारी,राजपति शर्मा, संजय कुमार सिंह आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Post a Comment

0 Comments