महिला थाना प्रभारी का रुपा तिर्की का रांची में अंतिम संस्कार

महिला थाना प्रभारी का रुपा तिर्की का रांची में अंतिम संस्कार



सभी रिपोर्ट एस. के. भारद्वाज की

राँची:-साहिबगंज की महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की का रांची में हुआ अंतिम संस्कार। जहां सभी की आंखें नम थी, परिजनों ने कहा की निष्पक्ष जांच कर मामले का जल्द हो खुलासा। साहेबगंज में रूपा तिर्की का शव कमरे में पंखे से झूलता हुआ बरामद हुआ था।

झारखंड सरकार आपदा प्रबंधन विभाग का आदेश : अन्य प्रदेश से 

आने वालों का कोविड टेस्ट अनिवार्य

राँची:-कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने नया आदेश जारी किया है। अब देश के दूसरे प्रदेशों से झारखंड आने वाले सभी लोगों का काेविड टेस्‍ट अनिवार्य कर दिया गया है। झारखंड सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से यह आदेश जारी किया गया है। कहा गया है कि अन्य प्रदेशों से झारखंड आने वाले सभी लोगों का कोविड टेस्ट अनिवार्य है। इसके अलावा उन्‍हें सात दिनों तक क्वारंटाइन में रहना होगा।

Post a Comment

0 Comments