किसानों के धान का भुगतान नहीं होने पर बरहेट प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं ने अलग - अलग गांव के किसानों के साथ किया विरोध प्रदर्शन

किसानों के धान का भुगतान नहीं होने पर

 बरहेट प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं ने 

अलग - अलग गांव के किसानों के साथ

 किया विरोध प्रदर्शन




न्यूज -20संवाददाता - बरहेट(मालिक अख्तर)
बरहेट प्रखंड अंतर्गत बरमसिया गांव में बरहेट मंडल युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एवं बरमसिया ग्रामीणों के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया।
विरोध प्रदर्शन में भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री मेरिनिला सोरेन के नेतृत्व में आदिवासी किसान महिला एवं पुरूष एक मंच पर उपस्थित होकर राज्य सरकार के विरुद्ध किसानो के धान का उचित मूल्य उचित समय पर नहीं देने के विरोध में किया।
विरोध प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए युवा मोर्चा के जिला मंत्री रानी हांसदा भी उपस्थित होकर विरोध प्रदर्शन का सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
साथ ही बताते चले कि भाजपा के दूसरा दल रघुनाथपुर गांव में
प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर प्रखंड अध्यक्ष मनीष भारती के नेतृत्व में रघुनाथपुर गाँव के खेत में धरना प्रदर्शन किया गया। मौके पर श्री भारती ने बताया कि राज्य सरकार किसानो के साथ सोतैला व्यवहार कर रही हैं । वही जब तक राज्य सरकार किसानो को उनका बकाया रासी का भुगतान नही कर देती भाजपा आंदोलन करती रहेगी। मौके पर किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कैलाश साह , ओबीसी मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार, मीडिया प्रभारी दीपक डोकानिया , हीरालाल पंडित, सुनील मरैया, महेश्वर पंडित, राजू साह आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments