नशे में धुत्त होकर घोड़ा बेच सोने वाले पॉवर
हाउस कर्मी को बर्खास्त किया जा
बरहेट प्रखंड अंतर्गत बरहेट में पॉवर हाउस कर्मी के लापरवाही से परेशान है जनता।
रात को ड्यूटी करने का मतलब एक जिम्मेदारी होती है, रात के बहुत सारे आपातकालीन सेवा के तहत पॉवर हाउस कार्यालय में कॉल करने के लिए सेवा संपर्क को सार्वजनिक किया गया है ताकि किसी प्रकार समस्या होने पर उस नंबर पर सूचना दिया जा सके। परन्तु बरहेट में स्तिथ पॉवर हाउस कर्मी जो रिटायर्ड अवस्था में पेंशन खाने की उम्र के व्यक्ति को रात्रि सेवा के लिए ड्यूटी दिया जाता है। जो खुद जागने के अवस्था में नहीं है जो दूसरे को जाग कर सेवा दे सके। विगत 15 जुन मंगलवार रात्रि को लगभग 20 बार से ज्यादा कॉल करने पर कॉल रिसीव नहीं किया इसके लेकर बिजली विभाग के हेडक्वार्टर रांची कॉल कर इसकी सूचना दिया जो वहां का कॉल भी रिसीव किया जा रहा है तो इससे ये प्रतीत होता है कि ड्यूटी करने वाले घोड़ा बेच कर सो जाता है जो गैर जिम्मेदारी का जीता जागता नमूना है ।पहले भी बहुत बार मध्य रात्रि में किसी समय इमरजेंसी पर कॉल किया जाता है तो कॉल रिसीव नहीं किया जाता है। ये काफी चिंता का विषय है के जनता के लिए , कभी भी किसी समय अगर विद्युत के कारण दुर्घटना होती है तो इसका जिम्मेदार बिजली विभाग होगा । अन्यथा पॉवर हाउस कर्मी को इस प्रकार की गलती करने को लेकर चेतावनी दे, अगर इसने भी कोई सुधार नजर ना आए तो वैसे कर्मी को सेवा मुक्त कर विश्राम करने का व्यवस्था करने का प्रावधान करें।
उमस भरी गर्मी में दिन भर काम के दौरान तो उतना असर नहीं होता है परन्तु रात के समय बिजली रहते हुए भी ऐसे नशे की हालत में सोने वाले कर्मी की लापरवाही के कारण नींद हराम करना पड़े तो लोगों अनिद्रा के कारण चिड़चिड़ेपन का शिकार हो जाता है और इसी से बहुत सारे बीमारी उत्पन्न होता है।
बिजली विभाग की ऐसे काम चलाव रिटायर्ड कर्मी की शारीरिक स्तिथि से फिटनेस नहीं होने के कारण सेवा मुक्त करने का प्रावधान करना चाहिए और कुशल मिस्त्री उम्र के देखते हुए कामो में योगदान लेने का प्रक्रिया शुरू करना चाहिए।

0 Comments