"एचईसी परिवार संघ" नये संस्था का हुआ गठन

"एचईसी परिवार संघ" नये संस्था का हुआ गठन


                                        






आज दिनांक 24 जुलाई 2021 को महापर्व गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर एक नए संस्था "एचईसी परिवार संघ" का गठन हुआ जिसका शुभारंभ राजकीय मध्य विद्यालय धुर्वा में निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर आयोजन कर हुआ। पारस हॉस्पिटल के महिला एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एवं अन्य डाक्टरों ने मरीजों की निशुल्क जांच कर कोरोना काल में खानपान, रहन-सहन की जानकारियां दी।इस मौके पर छात्र क्लब के अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा विशेष रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
नए संस्था के गठन का मुख्य उद्देश्य एचईसी क्षेत्र में रहने वाले लोगों के समस्याओं को दूर करना एवं हर सुख सुविधाएं उपलब्ध कराने की कोशिश करना है।
नवनियुक्त संस्था "एचईसी परिवार संघ" के निम्नलिखित
पदाधिकारी सर्वसम्मति से चुने गए,अध्यक्ष मंजू सिंह,सचिव नीलम चौधरी,कोषाध्यक्ष कंचन प्रभा,उपाध्यक्ष मंजू कुमारी सिंह एवं डोली जयसवाल उपसचिव अनु राय,एवं प्रभारी के रूप में सुलेखा सिंह, मनोज मिश्रा,धनंजय सिंह, सत्यप्रकाश, मालती सिंह, किरण देवी आदि का चुने गए।

Post a Comment

0 Comments