किसुनपुर एवं वृंदा में विद्यालय प्रबंधन
समिति का पुर्नगठन हुआ शांतिपूर्ण
टंडवा (चतरा)जिला प्रशासन के निर्देश पर ग्राम किसुनपुर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय एवं ग्राम वृंदा में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन 24 अगस्त मंगलवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। किसुनपुर में बैठक की अध्यक्षता वार्ड सदस्य महेंद्र महतो एवं संचालन प्रधानाध्यापक रंजीत विश्वकर्मा द्वारा की गई जिसमें पर्यवेक्षक की भूमिका में केदार राम उपस्थित रहे। वहीं ग्राम वृंदा के विद्यालय में अध्यक्षता वार्ड सदस्य सुरेन्द्र राम, संचालन प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार साहू तथा पर्यवेक्षक के रूप में मदन कुमार सिंह उपस्थित थे। सर्वसम्मति से किसुनपुर विद्यालय में अध्यक्ष सीताराम महतो, उपाध्यक्ष मसो केशिया देवी बने। वहीं ग्राम बृंदा के विद्यालय में अध्यक्ष नागेश्वर राम, उपाध्यक्ष सविता देवी एवं संयोजिका के रूप में तारा देवी का निर्वाचन हुआ। उपस्थित लोगों में जितेंद्र महतो, सोनू सिन्हा, लोकनाथ मिश्रा, बैजनाथ प्रजापति, अरविंद पाठक सहित अनेकों लोग शामिल थे।
0 Comments