झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज, का कार्यसमिति
की बैठक रांची प्रेस क्लब सभागार, संपन्न
झारखण्ड प्रदेश विश्वकर्मा समाज की "प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक" दिनाँक 24 अक्टूबर 2021 रविवार को प्रेस क्लब,राँची में संपन्न हुई। प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक की अध्यक्षता झारखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा तथा मंच संचालन प्रधान महासचिव सन्तन शर्मा ने किया।
इस बैठक में मुख्यरूप से प्रदेश कमेटी के सभी पदाधिकारी, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य, सभी ज़िला अध्यक्ष एवं जिला महासचिव शामिल हुए।स्वागत भाषण राँची ज़िला अध्यक्ष संतोष कुमार ने किया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा ने कहा कि विश्वकर्मा समाज की अवहेलना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। झारखण्ड में आर्टिजन डेवलपमेंट बोर्ड के गठन हेतु झारखण्ड सरकार से माँग को लेकर झारखण्ड के मुख्यमंत्री से विश्वकर्मा समाज का प्रतिनिधि मंडल जल्द ही मिलेगा एवं प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा खुद ही सभी 24 जिला में ज़िला कमेटी की बैठक में शामिल होंगे, झारखण्ड में पंचायत चुनाव में विश्वकर्मा समाज के प्रत्याशी को समर्थन दिया जाएगा।
प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में मुख्यरूप से प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अर्जुन शर्मा, संरक्षक शिव किशोर शर्मा, शंकर विश्वकर्मा, प्रदीप शर्मा, संजय शर्मा, देवनाथ राणा, दिलीप शर्मा, विनोद राणा, मनोज विश्वकर्मा, सुभाष राणा, नुनूलाल विश्वकर्मा, लखन लाल शर्मा, डी के राणा, अनिल विश्वकर्मा, काजू शर्मा, सुबोध कुमार शर्मा, जगदीश शर्मा, जीतन राणा, नीलेश शर्मा, हिरामन मिस्त्री, डॉ बाबूलाल शर्मा, यदु राणा, गुप्तेश्वर शर्मा, देवकी राणा, शिवकिशोर शर्मा, मनोज विश्वकर्मा, राजेश शर्मा, कृष्णा शर्मा,रामजतन शर्मा, नंदेव शर्मा, अरविंद शर्मा, राजकुमार शर्मा, गौतम शर्मा, भूषण शर्मा,परमेश्वर शर्मा, शंकर राणा, संदीप विश्वकर्मा, शंकर शर्मा, सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए ।


0 Comments