जिला परिवहन संघ का हुआ गठन,विजय बहादुर
सिंह अध्यक्ष एवं दीपक सिंह संगठन मंत्री चुने गए
24.10.2021 को राँची जिला परिवहन संघ का गठन क्षत्रिय भवन,गाड़ी खाना राँची में किया गया।संघ में झारखंड राज्य के विभिन्न जिलों में सामान का परिवहन करने वाले लोगों को शामिल किया गया। राँची जिला परिवहन संघ का सर्वसम्मति से गठन किया गया जिसमें बिन्दुल वर्मा सरंक्षक, विजय बहादुर सिंह अध्यक्ष,जितेन्द्र कुमार सिंह उपाध्यक्ष, जितेंद्र सिंह सचिव, जितेंद्र भगत सह सचिव,दीपक सिंह सगठन मंत्री, टिंकू राज कोषाध्यक्ष चुने गए।कार्यकारणी सदस्य के रूप में संजय सिंह,विक्की सिंह, पाल जी,शशिभूषण झा, सतीश कुमार, आशुतोष कुमार, राजेश कुमार (रवींद्र जी),सुमित अग्रवाल शामिल हैं।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह ने कहा कि राँची जिला परिवहन संगठन,सभी विचारधारा वाले संगठनों के साथ मिलकर परिवहन व्यवसायी वर्ग की समस्याओं के निराकरण के लिये यथासम्भव प्रयास करेगा।
शहर में लघुभार वाहनों की यातायात व्यवस्था से परिवहन व्यवसायी परेशान हैं,इसके समाधान हेतु प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराकर उचित समाधान का हर सम्भव प्रयास करेगा।
मौके पर उपस्थित झारखंड प्रगतिशील मजदूर यूनियन के महामंत्री विक्रम सिंह ने नव निर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राँची शहर में व्यवसाय निर्बाध रूप से चले,व्यवसायी निर्भीक हो कर कार्य करे,इसके लिये व्यवसायी वर्ग को उनका हर सम्भव सहयोग मिलता रहेगा , मजदूर एवं व्यवसायी वर्ग आपस मे सामंजस्य बना कर राँची शहर में व्यवसाय बढ़ाने के लिये एकजुटता से प्रयास करें।
कार्यक्रम में राँची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्य्क्ष एस.बी. सिंह, झारखंड मोटर फेडरेशन के महासचिव सुनील सिंह चौहान, राँची मिनी ट्रक ऑनर एसोसिएशन के सरंक्षक अरविंद सिंह, अध्यक्ष रवींद्र सिंह, समाजसेवी शिव किशोर शर्मा एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।
0 Comments