हेमन्त सरकार के शिक्षा विरोधी नीतियों के
खिलाफ आंदोलन करेंगे- रामप्रकाश तिवारी
स्वतंत्र राष्ट्रवादी पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रामप्रकाश तिवारी एवं प्रधान महासचिव श्री रामरंजन कुमार सिंह ने संयुक्त प्रेस बयान जारी करते हुए आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक में लगातार बीस माह से बंद कक्षा-नर्सरी से पांच की पढ़ाई लिखाई शुरू करने और सभी प्ले/प्राइमरी/मिडिल स्कूलों को खोलने संबंधित कोई निर्णय नहीं करने के लिए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की कड़ी आलोचना किया है प्रदेश अध्यक्ष श्री रामप्रकाश तिवारी ने कहा है कि हेमन्त सरकार प्ले प्राइमरी मिडिल स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों गरीब आदिवासी दलित पिछड़े अगड़े अल्पसंख्यक बच्चों बच्चियों की पढ़ाई लिखाई शुरू नहीं करके बच्चों के भविष्य को चौपट कर रहे हैं। आंगनबाड़ी को खोलकर छोटे बच्चों बच्चियों को नर्सरी की पढ़ाई शुरू करने जा रही है लेकिन सरकारी/प्राइवेट प्राइमरी मिडिल स्कूलों को नहीं खोलकर बच्चों को निरक्षर अशिक्षित रखने की हेमन्त सरकार की शिक्षा विरोधी नीतियों से झारखंड राज्य का प्राइमरी शिक्षा को चौपट कर रहे हैं। बिहार, छत्तीसगढ़, पंजाब, राजस्थान,यूपी इत्यादि तमाम राज्यों के मजबूत मुख्यमंत्री के नेतृत्व की सरकारो ने अपने अपने राज्य में प्राइमरी,मिडिल हाई स्कूलो में नर्सरी से यूकेजी,1से 12वीं कक्षा की पढ़ाई लिखाई शुरू कर दिया है लेकिन झारखंड के कमजोर,असक्षम मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने नर्सरी से पांच कक्षा की पढ़ाई लिखाई शुरू करने का साहस नहीं कर सके।
प्रदेशाध्यक्ष रामप्रकाश तिवारी ने कहा है की स्वतंत्र राष्ट्रवादी पार्टी हेमन्त सरकार के शिक्षा विरोधी नीतियों के खिलाफ पुरे राज्य में जन आंदोलन छेड़ेगी। हेमन्त सरकार की गलत आर्थिक, प्रशासनिक नीतियों के कारण झारखंड राज्य में सभी विकास योजनाएं ठप्प है। भ्रष्टाचार का नंगा नाच हो रहा है।
प्रधान महासचिव श्री रामरंजन कुमार सिंह ने कक्षा-नर्सरी से पांच की पढ़ाई शुरू नहीं करने के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के रूख पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा है की मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन तानाशाही तरीके से यूपीए गठबंधन सरकार में शामिल कांग्रेसी कैबिनेट वित्तमंत्री श्री रामेश्वर उरांव,स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता, कृषि मंत्री श्री बादल पत्रलेख, कैबिनेट मंत्री आलमगीर आलम और कांग्रेस विधायकों,राजद के कैबिनेट मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता द्वारा स्कूलों को खोलने की मांग एवं उनके बयानों को हमेशा उपेक्षा करके अपने कैबिनेट मंत्रियों का अपमान कर रहे हैं,परिणाम स्वरूप आज लाखों गरीब बच्चों बच्चियों का भविष्य लगभग बर्वाद हो चुका है उनकी पढ़ाई की भरपाई करने में दो तीन वर्ष लग जायेगें।
स्वतंत्र राष्ट्रवादी पार्टी के महासचिव इरफान खान ने कहा कि स्वतंत्र राष्ट्रवादी पार्टी जल्द हेमन्त सरकार के शिक्षा विरोधी, प्राइवेट स्कूल विरोधी,छात्र विरोधी, मजदूर-किसान,आम जनता विरोधी नीतियों के खिलाफ पुरे झारखंड राज्य में सभी प्राइवेट स्कूल प्रबंधन आम जनता के बीच प्रचार प्रसार करेंगी।
पार्टी के उपाध्यक्ष श्री शंभू लाल वर्णवाल ने कहा है की स्वतंत्र राष्ट्रवादी पार्टी जल्द आंदोलन की कार्यक्रमो की घोषणा करेगी।
0 Comments