रांची की मंजरी बनी विश्व स्तरीय सौंदर्य
प्रतियोगिता में मिसेज इंडिया
आज दिनांक 30 अक्टूबर 2021 को रांची की बेटी एवं छात्र क्लब कला संस्कृति एवं खेलकूद मंच की संयोजिका मंजरी प्रिया गुप्ता के यू.ए.ई. में आयोजित विश्व स्तरीय सौंदर्य प्रतियोगिता में मिसेज इंडिया वर्ल्डवाइड खिताब जीतने पर आम जनता के बीच मिठाइयां एवं जरूरतमंद लोगों के बीच मास्क्, सैनिटाइ आदि वितरण कर खुशियां मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा ने किया। इस मौके पर क्लब के संरक्षक महेश चंद्रा, युवराज पास
कुमारी नीलम, कुमारी पूनम आदि मौजूद थे। शिव किशोर शर्मा ने कहा
भगवान बिरसा मुंडा के पावन भूमि इन्द्रपुरी,रांची में पली- बढ़ी मंजरी प्रिया गुप्ता ने दिनांक 23.10.2021 को यू.ए.ई.में आयोजित 200 देश विदेश के प्रतिभागियों के बीच विभिन्न राऊंड को क्लीयर करने के बाद मिसेज इन्डिया वर्ल्डवाइड, 2021 के विश्वस्तरीय सौन्दर्य प्रतियोगिता में मिसेज इन्डिया वर्ल्डवाइड जीतकर न केवल रांची झारखंड बल्कि पूरे देश के लिए एक मिसाल कायम किया । आयोजको ने मिसेज इन्डिया वर्ल्डवाइड क्राउन से नवाजने के साथ साथ इन्हें मिसेज इन्डिया ईस्ट जोन वीनर क्राउन एवं मिसेज इंडिया पोपुलर क्राउन के खिताब से भी नवाजा। प्रतियोगिता में जज की भूमिका विश्व के गणमान्य व्यक्ति श्रीमति अदिति गोवित्रिकर, मिसेज वर्ल्ड,२००१,श्रीमति सिल्वी रौजर्स एवं श्री भरत भ्रमर ( चेयरमैन) ने निभाई।
निश्चित रूप से भगवान बिरसा एवं धोनी के उपलब्धियों के शहर में एक मेहनती एवं होनहार रांची की बेटी जो बैंगलोर स्थित कॉरपोरेट में डायरेक्टर के पद पर कार्यरत रहते हुए अपने सभी भारतीय महिलाओं के लिए एक प्रेरणा का श्रोत बन गई। क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा
इनके पिता विनोद कुमार जायसवाल एवं माता मंजू जायसवाल ने बताया कि हमें मंजरी प्रिया गुप्ता पर काफी गर्व है क्योंकि इन्होंने तीन क्रॉउन जीतकर न केवल रांची झारखण्ड बल्कि सम्पूर्ण भारत का नाम रौशन किया।
समस्त रांची झारखण्ड वासियों के तरफ़ से इन्हें बहुत बहुत बधाई, अनंत शुभकामनाएं।
0 Comments