दीपावली पूजा को लेकर किसुनपुर में
ग्रामीणों की हुई बैठक
शशि पाठक
टंडवा (चतरा) प्रखंड क्षेत्र स्थित किसुनपुर में दीपावली पूजन को लेकर ग्रामीणों की बैठक रविवार को की गई। जिसमें बैठक की अध्यक्षता वार्ड सदस्य महेंद्र महतो एवं संचालन मनोज कुमार पाठक द्वारा किया गया। बैठक में ग्रामीणों के बीच आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। वहीं शांति एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से दीपावली पूजा का सफल क्रियान्वयन हेतु कमिटी का गठन किया गया जिसमें पांच सदस्यीय संयोजक टीम के अतिरिक्त 16 सदस्यीय टीम का गठन किया गया। संयोजक टीम में मनोज कुमार पाठक,मनु महतो, महेंद्र महतो,शशि कुमार पाठक, शिवदयाल साहु के साथ गठित कमिटी में अध्यक्ष आशुतोष पाण्डेय, उपाध्यक्ष रविन्द्र प्रजापति, सचिव विकास भारती, कोषाध्यक्ष पवन कुमार, मंच संचालक सह समन्वयक अरविंद कुमार पाठक, जितेंद्र महतो, प्रदीप प्रजापति, संतोष राम, विनोद महतो, रविन्द्र प्रजापति, महावीर महतो सहित अन्य सदस्यों का मनोनयन किया गया।
0 Comments