कांग्रेस के बिछाए जाल में न फंसें मुख्यमंत्री: आजम अहमद

कांग्रेस के बिछाए जाल में न 

फंसें मुख्यमंत्री: आजम अहमद












लोहरदगाः झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा लोहरदगा जिला समिति की बैठक शनिवार को समाहरणालय मैदान में कार्यकारी अध्यक्ष अमर किन्डो ने की। बैठक में मुख्य अतिथि केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राजू महतो विशिष्ठ अतिथि केन्द्रीय वित्त अध्यक्ष आजम अहमद के अलावे केन्द्रीय सचिव कयूम खान, जिला संयोजक प्रोफ़ेसर विनोद भगत, जिला महासचिव शाहिद अहमद, सचिव विशेषण भगत मौजूद थे। मौके

संबोधित करते केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राजू महतो ने कहा कि वर्तमान सरकार झारखंड आंदोलनकारियों को गृह कारा आपदा प्रबंधन 1952 अधिनियम में वर्णित स्वतंत्रता सेनानियों के समान झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मान एवं व्यवस्थाएं का लाभ दे। झारखंड सरकार आंदोलनकारियों के प्रति अपना दृष्टिकोण सकारात्मक बनाए एवं झारखंड आंदोलनकारियों को पेंशन एवं इलाज की व्यवस्था त्वरित करे। श्री महतो ने आगे कहा कि सरकार आंदोलनकारियों के हित में वार्ता करे एवं 11 सूत्री मांगों को अविलंब लागू करे। अन्यथा आंदोलनकारियों का आंदोलन जारी रहेगा। श्री महतो ने मुख्यमंत्री समेत तमाम राजनीतिक दलों से अपील करते हैं कि झारखंड आंदोलनकारियों के प्रति अपनी संवेदना एवं नैतिकता का परिचय दें। उन्होंने आंदोलनकारियों से आह्वान किया कि आगामी 7,8,9 दिसंबर को मोरहाबादी रांची में आयोजित महाधरना एवं 11 दिसंबर को मुख्यमंत्री आवास के समक्ष प्रदर्शन में भाग लेकर सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि यदि इस पर भी सरकार हमारी मांगों को नहीं मानती है तो आगामी 29 दिसंबर को पूरा झारखंड बंद कर दिया जाएगा। संबोधित करते हुए केन्द्रीय वित्त अध्यक्ष आजम अहमद ने कहा कि मुख्यमंत्री झारखंड आंदोलनकारियों को हल्के में न लें। लड़कर अपनी कुर्बानियों के बल पर झारखंड अलग राज्य कायम किए हैं। उन्हीं के संघर्ष का परिणाम स्वरूप आज वे मुख्यमंत्री हैं। झारखंड आंदोलनकारियों में आज भी इतना दम है कि वे गद्दी पर बैठाया हो, तो उखाड़ने की भी क्षमता रखते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को चाहिए कि कांग्रेस के बिछाए जाल में न फंसे। संबोधित करने वालों में केन्द्रीय सचिव कयूम खान, जिला संयोजक प्रो. विनोद भगत, जिला कार्यकारी अध्यक्ष अमर किन्डो, विशेषण भगत, सीता उरांव, राकेश कुमार सिन्हा (गुड्डन) लक्ष्मी उरांव आदि शामिल थे। उपस्थित सभी आंदोलनकारियों ने एक स्वर में आंदोलन को सफल करने का संकल्प लिया। बैठक का संचालन प्रवक्ता अनिल कुमार भगत व धन्यवाद ज्ञापन नगर संरक्षक जहांअारा बेगम ने की। बैठक में नगर अध्यक्ष रूस्तम खान, सचिव दिनेश साहू ,मो. मनीरूद्दीन, जिला समिति की सीता उरांव, लक्ष्मी उरांव, राकेश सिन्हा, नागेंद्र साव, रामानंदन साहु, संजय कुमार विश्वकर्मा, दीपक वर्मा, जगदीश उरांव, सैयद सलीम, चैतू मुंडा आदि समेत बड़ी संख्या में आंदोलनकारी मौजूद थे। 

Post a Comment

0 Comments