खुशियां देकर ही खुशियां बांटे : राजेश कुमार साहू

खुशियां देकर ही खुशियां बांटे : राजेश कुमार साहू



                                    

                                                








आज दिनांक 11 जनवरी 2022 को छात्र क्लब ग्रुप के लीगल एडवाइजरअलख निरंजन वर्मा जी के अध्यक्षता में श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर एवं छात्र क्लब ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में झारखंड के पूर्व लोकप्रिय मुख्यमंत्री शिबू सोरेन एवं बाबूलाल मरांडी जी के जन्मदिवस के शुभअवसर पर सैकड़ों गरीब जरूरतमंद लोगों के बीच मास्क,सैनिटाइजर,डिटॉल आदि सुरक्षा किट का वितरण कर खुशियां मनाई गई।मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता वरिष्ठ अधिवक्ता अलख निरंजन वर्मा ने कहा गरीबो खुशी ही अपनी खुशी है। मैं लोगों से अनुरोध करता हूं अपना फालतू खर्च गरीबों को खुश कर ही मनाएं। आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्यरूप से युवराज पासवान,महेश चंद्रा,राज वर्मा,कुमारी अनिता, कुमारी शीला साहू ने मुख्य भूमिका निभाई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव किशोर शर्मा एवं समापन राज वर्मा ने किया।

Post a Comment

0 Comments