महाशिवरात्रि महोत्सव की तैयारियां पूरी, कल होगी महाकाल का भव्य श्रृंगार एवं महाआरती :राजेश

महाशिवरात्रि महोत्सव की तैयारियां पूरी, कल होगी

 महाकाल का भव्य श्रृंगार एवं महाआरती :राजेश

                                                      


                                            










श्री शिव बारात आयोजन महा समिति द्वारा आयोजित महाशिवरात्रि महोत्सव की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सरकार के सभी गाइडलाइंस का पालन करते हुए कल शाम 4 बजे महाकाल का भव्य श्रृंगार एवं महाआरती का आयोजन किया गया हैं।मौके पर समिति के संस्थापक अध्यक्ष राजेश कुमार साहू सहित दिलीप गुप्ता,संजय कुमार,भोलू सिंह,बादल सिंह,राम सिंह, संजय सिंह लल्लू,राजकुमार तलेजा,दीपक नंदा,निखिल मिश्रा आदि के अगुवाई में रांची के अनुमंडल पदाधिकारी श्री दीपक कुमार दुबे जी सहित मुख्य संरक्षक सुबोध कांत सहाय,एवं अन्य अतिथियों को शिवरात्रि महोत्सव में आमंत्रित किया गया वही पिया बर्मन,शिव किशोर शर्मा,उर्मिला चौधरी,रमन शर्मा,क्षितिज मिश्रा,सुरभि जोशी,मुस्कान ओझा,नीतू चौधरी आदि के अगुवाई में शिव भक्तों को भजन कीर्तन के साथ महोत्सव में आमंत्रित किया जा रहा है।समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार साहू ने बताया महाशिवरात्रि के सारे आयोजन पहाड़ी मंदिर के मुख्य मार्ग पर होगी एवं सरकार के सभी गाइडलाइंस का पूर्णरूपेण पालन किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments