रांची की जनता अनुशासित हैं,
श्री शिव बारात महासमिति
एक मार्च को श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर रांची द्वारा सफल, ऐतिहासिक एवं शांतिपूर्ण शिवरात्रि महोत्सव समापन होने पर महासमिति के संस्थापक अध्यक्ष राजेश कुमार साहू, उपाध्यक्ष सह मंच संचालक भोलू सिंह आदि आदि पदाधिकारियों ने माननीय मुख्यमंत्री झारखंड सरकार श्री हेमंत सोरेन,संरक्षक सुबोधकांत सहाय,संरक्षक सांसद संजय सेठ,सी.पी.सिंह, महुआ मांझी,विनय सरावगी,जय सिंह यादव, रमेश सिंह,सूरजभान सिंह,जितेंद्र सिंह, दिलीप कुमार गुप्ता, निखिल मिश्रा,दीपक ओझा, सुमित सिंह, राजन वर्मा, संजय मिनोचा,आदि,जिला प्रशासन उपायुक्त महोदय,सीनियर एसपी महोदय,थाना प्रभारी, नगर निगम प्रशासन,सभी मीडिया बंधुओं एवं सभी महोत्सव सहयोगी बंधुओं के प्रति आभार जताई एवं कहा इन लोगो ने अपना बहुमूल्य समय देकर महासमिति एवं शिवभक्त श्रद्धालुगणों का मनोबल बढ़ाया, जिला प्रशासन ने सुरक्षा में भरपूर सहयोग किया,मीडिया बंधुओं ने शिव महोत्सव के रंगारंग कार्यक्रम को झारखंड ही नहीं पूरे देश में दर्शाया एवं महोत्सव सहयोगकर्ताओं ने हर क्षेत्र में सहयोग किया।समिति इन्हें कोटि-कोटि नमन करती है। राजेश कुमार साहू ने कहा मैं भोले शंकर जी से प्रार्थना करता हूं अगले वर्ष ईश्वर शिव बारात झांकी निकालने के लिए आशीर्वाद दें,भोलू सिंह ने कहा रांची की जनता अनुशासित हैं वही मीडिया प्रभारी शिव किशोर शर्मा ने कहा रांची जिला प्रशासन ने भी महोत्सव के ऐतिहासिक सफलता में महासमिति को भरपूर सहयोग किया।रांची जिला प्रशासन भी बधाई के पात्र हैं।आज आभार प्रकट करने वालों में मुख्यरूप से महासमिति के संजय कुमार, बादल सिंह,राम सिंह,संजय सिंह लल्लू,दीपक नंदा,पिया बर्मन,उर्मिला चौधरी,मुस्कान ओझा,राजकुमार तेलेजा, क्षितिज मिश्रा,सुशांत सिंह आदि शामिल थे।
0 Comments