झारखंड के वीर सपूत अमर शहीद पांडे गणपत राय जी की पुण्यतिथि मनाई गई

झारखंड के वीर सपूत अमर शहीद पांडे गणपत 

राय जी की पुण्यतिथि मनाई गई




                                               












21 अप्रैल 2022 को छात्र क्लब बुद्धिजीवी मंच एवं कपिल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में पिस्कामोड़ रंगोली होटल के निकट एक कार्यशाला आयोजन कर अमर शहीद पांडे गणपत राय जी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर क्लब के संस्थापक अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा,संरक्षक हरीनाथ साहू,युवराज पासवान,महेश चंद्रा,कुमारी ऋतुराज वर्षा,कपिल फाउंडेशन के सचिव कुमारी वीनू शर्मा मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शिव किशोर शर्मा ने शहीद गणपत राय जी के जीवन इतिहास पर प्रकाश डाला एवं कहा इनका जन्म17.01.1809को लोहरदगा जिले के भौरों गांव में हुआ था,इनके पिता का नाम राम किसुन राय एवं माता का नाम सुमित्रा देवी था।वे सन् 1857 के क्रांतिकारी नायक थे। हरिनाथ साहू ने बताया 21 अप्रैल 1858 को रांची के कमिश्नर डाल्टन ने इन्हें फांसी की सजा सुनाई और उसी दिन उन्हें रांची पोस्ट ऑफिस के निकट कदम के पेड़ पर फांसी दे दी गई।कुमारी बीनू शर्मा एवं ऋतुराज वर्षा ने उनके स्मरण में श्रद्धांजलि गीत प्रस्तुत की।कार्यक्रम का शुभारंभ उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पितकर एवं समापन आम लोगों के बीच मास्क,सैनिटाइजर एवं शर्बत वितरण कर हुआ।

Post a Comment

0 Comments