भगवान चित्रगुप्त अवतरण दिवस का भव्य आगाज़ : दर्शन को उमड़ी रांची

भगवान चित्रगुप्त अवतरण दिवस का 

भव्य आगाज़ : दर्शन को उमड़ी रांची


डॉ. महुआ माजी अतिथि, बंधु तिर्की समाज के सभी

 वर्ग, धर्म, संप्रदाय के लोगों ने भगवान चित्रगुप्त की

 आशीष लेते हुए आपसी सद्भाव की मिसाल पेश की










रांची : आज दिनांक 16 अप्रैल दिन शनिवार 2022 को बिहार क्लब सभागार में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोधकांत सहाय की अगुआई में चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर विश्व में पहली बार आयोजित हो रहे भगवान चित्रगुप्त अवतरण दिवस की भव्य आगाज रांची के बिहार क्लब से की गई।कार्यक्रम में सांसद संजय सेठ, पुर्व विधायक विशिष्ट अतिथि डॉ.महुआ माजी, सीपी सिंह,समरी लाल, बंधु तिर्की, समेत अन्य उपस्थित रहे।

सबसे पहले भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा के समक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोधकांत सहाय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. प्रणव कुमार बब्बू, मुकेश कुमार (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), डॉ.अजीत सहाय, प्रो.वंदना रॉय, राजेश लाल, बंधु तिर्की, अशोक कुमार सिन्हा, संजय सहाय,विजय दत्त पिंटू, संजय सिन्हा गोपू, आलोक कुमार सिन्हा मुन्ना,तरुण लाला ने पूजा कर कार्यक्रम की शुरुआत की जिसके उपरांत उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं ने महाआरती में भाग लिया। कार्यक्रम में कायस्थ महापरिवार के गायकों ने सुरमई भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम पूजा के उपरांत राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने चित्रगुप्त अवतरण दिवस की शुरुआत को समाजहित में आगामी समय में मील का पत्थर साबित होने की बात कही। पदाधिकारियों ने बताया चित्रगुप्त भगवान की प्रेरणा से कायस्थ समाज के लोग आज देश ही नहीं विश्व में विभिन्न प्रकार से मानवहित में अपने उत्कृष्ट कार्यों से अग्रणी भूमिका निभा रहे। कायस्थ समाज की वह प्रबुद्ध जाति है जो प्रारंभिक काल से ही एक शिक्षित जाती रही है जिसने हर काल में समाज हित में आगे बढ़कर संपूर्ण समाज का मार्गदर्शन किया है। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया शाम 7:00 से भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में समाज के विभिन्न वर्ग, धर्म, संप्रदाय के लोगों ने साथ भोजन किया एवं सामाजिक सद्भाव की अनूठी मिसाल पेश की। कार्यक्रम में शाम भक्तिमय भजनों के नाम रहा जिसमें एक से बढ़कर एक सुरीली भक्तिमय प्रस्तुति मनीषा श्रीवास्तव, पराग भूषण, मृणालिनी अखौरी, विवेक अखौरी समेत अन्य सुप्रसिद्ध कलाकारों ने दी।

इस अवसर पर जस्टिस अमरेश्वर सहाय, अनादि ब्रह्म,अरविंद कुमार लाल,जस्टिस नरेंद्र श्रीवास्तव, डॉ. सीबी सहाय,अमरेश कुमार श्रीवास्तव मंटू,विनय सिन्हा दीपू, ज्योति कुमार सिन्हा,उज्जवल सहाय बॉबी,प्रो.संध्या सहाय, राजेश्वर नाथ आलोक, सुशील कुमार लाल, निकेश लाल,राकेश रंजन बबलू,विजय दत्त पिंटू, सूरज कुमार सिन्हा, संजय सहाय, बरखा सिन्हा, आस्था किरण,मृणालिनी अखौरी, विजय किशोर प्रसाद, सोनी पांडे, राजेन्द्र कृष्णा (झारखंड बार काउंसिल चेयरमैन),नीतू सिन्हा तरंग, सुजीत सिन्हा, सुरेश मल्लिक, राजन वर्मा,संकल्प सुमन सैंकी, नदीम ज़फ़र,आशुतोष,यशवंत कुमार, विवेक सिन्हा, विकास राम विक्की समेत समाज के सभी वर्ग के लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments