मेरठ से तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने के बाद जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की टीम लौटी:हुआ भव्य स्वगत

 मेरठ से तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग

 लेने के बाद जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की

 टीम लौटी:हुआ भव्य स्वगत



                                            














आज मेलनियम पब्लिक स्कूल बागपत रोड मेरठ मे जनसंख्या समाधान फाउंडेशन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन समाप्ति के बाद रेल मार्ग से रांची लौटने पर आज झारखंड प्रदेश जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के अध्यक्ष सुचिता सिंह ने फाउंडेशन के पदाधिकारियों को रांची रेलवे स्टेशन में पुष्पगुच्छ एवं मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत की। विदित हो झारखंड प्रदेश जनसंख्या समाधान के पदाधिकारी 3 दिवसीय 15,16 एवं 17 मई,राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने मेरठ गए थे। इस अधिवेशन को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह,फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी, राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक इंद्रेश जी,प्रांतीय संघ चालक सूर्य प्रकाश शाही, राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण मुरारी जी,राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला विंग ममता सहगल,प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नीलकंठ, प्रवक्ता तरूण गुप्ता ने संबोधित किया था।अधिवेशन में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने के लिए पुरजोर एवं जोरदार चर्चा हुई।
रांची रेलवे स्टेशन पर झारखंड प्रदेश जनसंख्या फाउंडेशन के दिलीप कुमार,विश्वनाथ भगत,शिव किशोर शर्मा,रवि चंद्रवंशी,बबली कुमारी,रीना चौधरी,अर्चना महतो,भावेश सिंह,छोटू वर्मा,यशोदा देवी,
आदि आदि फाउंडेशन के पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष सुचिता सिंह,नीतू सिंह ने मिठाई खिलाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया।

Post a Comment

0 Comments