बच्चें देश के भविष्य हैं : संजय सेठ

बच्चें देश के भविष्य हैं : संजय सेठ


                                      

                                        

                                              







आज दिनांक 18.09.2022 को छात्र क्लब बाल गोपाल मंच एवं आस्था जीवन के संयुक्त तत्वावधान में बच्चों ने शैक्षणिक भ्रमण किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता छात्र क्लब ग्रुप एवं विश्वकर्मा युवा सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा ने किया।इस मौके पर संस्था की ओर से सैकड़ों बच्चों को काजू बागान सांसद आवास के निकट सांसद द्वारा आयोजित नमो टॉय बैंक के स्टाल में भ्रमण कराया गया।जहां सांसद महोदय श्री संजय सेठ जी ने सांसद सुदर्शन भगत,पूर्व सांसद यदुनाथ पांडे,हटिया विधायक नवीन जायसवाल,डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय,छात्र क्लब मानव कल्याण मंच के प्रदेश संरक्षक ललित कुमार चौधरी,संरक्षक रवि सिंह,सतीश सिंह, झारखंड प्रदेश वैश्य महासम्मेलन युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजय पोद्दार,भाजपा नेत्री सीमा शर्मा,महावीर मंदिर रामनवमी पूजा समिति शारदा बैटरी गली के अध्यक्ष विकास दुबे,प्रसिद्ध समाज सेविका पूनम आनंद के मौजूदगी में बच्चों को देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर खिलौना भेंटकर बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाई।मौके पर संजय सेठ ने कहा बच्चे देश के भविष्य हैं बच्चों के बीच खुशियां लाना हम सभी का कर्तव्य है।खिलौना पाकर बच्चे काफी खुश नजर आए।आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में आस्था जीवन के सचिव विनोद कुमार साहू सहित भाजपा नेता सुबेश पांडे,नीरज कुमार,नीरज चौधरी,अशोक यादव,रवि मेहता,संजय उरांव,मुकेश सिंह,अंबालिका तिवारी,गॉरमेंट भगत,राजकिशोर राणा ने मुख्य भूमिका निभाई।कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संस्था के लोगों एवं बच्चों ने सांसद संजय सेठ के प्रति आभार जताई।

Post a Comment

0 Comments