दिव्यांग संघ की मांग जायज एवं उचित,इनकी मांगे पूरी हो : शिव किशोर

 दिव्यांग संघ की मांग जायज एवं  उचित,

इनकी मांगे पूरी हो : शिव किशोर 


                                         





आज दिनांक 08.12.2022 को छात्र क्लब मानव कल्याण मंच (इकाई,छात्र क्लब ग्रुप) के अध्यक्षता में रांची राज भवन के सामने धरना दे रहे दिव्यांग संघ के समर्थन में उनके उचित मांग के लिए क्लब के पदाधिकारियों ने मिलकर उनका समर्थन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के वार्ड नंबर 32 के प्रभारी इंदु भूषण गुप्ता ने किया।इस मौके पर क्लब वरिष्ठ संरक्षक युवराज पासवान, संरक्षक महेश चंद्रा, राज वर्मा,राजू महतो,रौशन चौधरी,रेणु गुप्ता,सुनीता देवी,गुड्डू शाहा,आशा देवी,लोकनाथ उरांव,आनंद गुप्ता आदि पदाधिकारीगण मौजूद थे।मौके पर इंदुभूषण गुप्ता ने कहा दिव्यांग संघ की सभी मांग उचित है सरकार इनके मांगों पर विचार कर उनके मांगों को लागू करें अन्यथा क्लब इनके समर्थन में अनिश्चितकालीन धरना पर बैठेगी।वही क्लब के लीगल एडवाइजर अधिवक्ता अलख निरंजन वर्मा ने कहा अन्य राज्यों की भांति झारखंड के दिव्यांगों की मांगें जायज है सरकार को इनके मांगों पर सहानुभूति विचार कर लागू करना चाहिए अन्यथा हम दिव्यांग संघ के साथ हैं।
मौके पर क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा ने राज भवन के निकट धरना पर बैठे सभी दिव्यांग संघ के पदाधिकारियों को सम्मानित किया एवं कहा हम आपके दिव्यांग संघ के साथ हैं एवं आपकी मांगें भी जायज हैं। आपके सभी मांगों को क्लब की ओर से माननीय राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments