थाना शाहगंज पुलिस द्वारा बलात्कार व पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित बाल अपचारी को किया गया गिरफ्तार

थाना शाहगंज पुलिस द्वारा 

बलात्कार व पाक्सो एक्ट से

 सम्बन्धित बाल अपचारी 

को किया गया गिरफ्तार


जौनपुर (राम आसरे)। डा0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक शाहगंज के कुशल नेतृत्व में 22 जुलाई थाना स्थानीय के उ0नि0 विजय सिंह गौड व हमराही कर्मचारीगण द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 196/2023 धारा 377 भादवि व 5M/6 पाक्सो एक्ट थाना शाहगंज जनपद जौनपुर से सम्बन्धित बाल अपचारी वीरेन्द्र राजभर पुत्र अखिलेश राजभर निवासी सबरहद पाइन थाना शाहगंज जौनपुर को मुखबीर की सूचना पर सबरहद तिरहा से गिरफ्तार किया गया। माननीय न्यायलय में पेशी उपरान्त बाल अपचारी को बाल कल्याण सुधार गृह वाराणसी में दाखिल कर दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments