कब्जे से चोरी के पीली व सफेद धातु के आभूषण,
40,000/- रुपये नकद व 02 मोबाइल फोन बरामद
प्रयागराज (राम आसरे)। थाना करैली पुलिस टीम व एसओजी नगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय के पंजीकृत मु0अ0सं0 - 11/2024 धारा 457/380 भा0द0वि0 में प्रकाश में आये अभियुक्तों 1. तौहीद अहमद पुत्र मो0 जावेद निवासी मरियाड़ीह बमरौली थाना धूमनगंज जनपद प्रयागराज व 2. मो0 सरफराज उर्फ भय्यू पुत्र मो0 अतीक नि0 ग्राम रानीपुर थाना सराय अकिल जनपद कौशाम्बी को वृहस्पतिवार को बक्शीपुल के पास रोड़ के किनारे थाना क्षेत्र करैली से गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से पीली धातु के आभूषण (01 जोड़ी हाथ के कंगन, 01 अंगूठी, 01 मांग टीका, 01 गले की चैन, 01 हार, 01 जोड़ी झाला, 01 जोड़ी कान का झुमका,01 जोड़ी कान के बुंदे व 01 नाक की नथ), सफेद धातु के आभूषण (01 जोड़ी पायल,01 जोड़ी पाजेब, 01 जोड़ी बिछिया व 01 जोड़ी परिबन्ध), 40,000/- रु0( चालीस हजार) व 02 मोबाइल फोन (01 सैमसंग कम्पनी व 01 ओप्पो कम्पनी) बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा-411 भा0द0वि0 की बढ़ोत्तरी की गयी। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यावाही की जा रही है।
संक्षिप्त विवरण-
वादी सैय्यद मो0 शुएब पुत्र सैय्यद मो0 अहसन निवासी P- 216 गौस नगर थाना करैली जनपद प्रयागराज द्वारा सूचना दी गई कि उनके यहां कुछ अज्ञात चोरों द्वारा पीली व सफेद धातु के आभूषण, नकदी व अन्य कागजात चोरी कर लिये गये हैं इस सूचना पर थाना करैली पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 11/2024 धारा 457/380 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत कर घटना के सफल अनावरण हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया इसी क्रम में वृहस्पतिवार को थाना करैली पुलिस व एस0ओ0जी0 नगर के संयुक्त पुलिस टीम द्वारा प्रकाश में आये 02 अभियुक्तों 1. तौहीद अहमद पुत्र मो0 जावेद निवासी मरियाड़ीह बमरौली थाना धूमनगंज जनपद प्रयागराज व 2. मो0 सरफराज उर्फ भय्यू पुत्र मो0 अतीक निवासी ग्राम रानीपुर थाना सराय अकिल जनपद कौशाम्बी को वृहस्पतिवार को बक्शीपुल के पास रोड़ के किनारे थाना क्षेत्र करैली से गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से उक्त अभियोग से सम्बन्धित चोरी का माल बरामद किया गया।
अपराधिक इतिहास का विवरण-
A-अभियुक्त तौहीद अहमद उपरोक्त-
1. मु0अ0सं0- 0321/2019 धारा 379/411 भा0द0वि0 थाना कोतवाली कमिश्नरेट प्रयागराज
2. मु0अ0सं0- 0341/2019 धारा 379/411 भा0द0वि0 भादवि थाना कोतवाली कमिश्नरेट प्रयागराज
3. मु0अ0सं0– 112/2020 धारा 2/3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज
4. मु0अ0सं0– 0333/2019 धारा 380/ 411/413/ 457 भा0द0वि0 भादवि थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज
5.मु0अ0सं0- 0508/2019 धारा 392/412/302 भा0द0वि0 थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज
6. मु0अ0सं0 – 0548/2019 धारा 401/411/413/414 भा0द0वि0 थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज
7. मु0अ0सं0 - 0549/2019 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज।
8. मु0अं0सं0 - 0812/2022 धारा 380/411/457 भा0द0वि0 थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज।
9. मु0अ0सं0 - 1016/2019 धारा 380/411/457 भा0द0वि0 थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज।
B-अभियुक्त मो0 सरफराज उर्फ भैय्यू उपरोक्त-
1.मु0अ0सं0 214/2017 धारा 380/411/457 भा0द0वि0 थाना कराली कमिश्नरेट प्रयागराज
2.मु0अ0सं0- 252/2017 धारा 307/394 भा0द0वि0 थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज
3.मु0अ0सं0 271/2017 धारा 41/411 भा0द0वि0 थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज
4.म00अ0सं0 416/2017 धारा 380/411/457 भा0द0वि0 थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज
5.मु0अ0सं0 598/2017 धारा 380/411/457 भा0द0वि0 थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज
6.मु0अ0सं0 931/2021 धारा 380/411/457 भा0द0वि0 थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज
7.मु0अ0सं0 1497/2017 धारा 4/5 वि0 पदार्थ अधि0 थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज
8.मु0अ0सं0 300/2022 धारा 380/411/413/457 भा0द0वि0 थाना नैनी कमिश्नरेट प्रयागराज
9.मु0अ0सं0 1221/2019 धारा 4/5 वि0 पदार्थ अधि0 थाना नैनी कमिश्नरेट प्रयागराज
0 Comments