नैतिक मतदान (Ethical Voting) का
संदेश देने वाली
वीडियो सीरीज “संस्कारी मास्टर जी“
का विमोचन
नैतिक मतदान (Ethical Voting) का संदेश वाली वीडियो सीरीज “संस्कारी मास्टर जी“ को रांची जिला में भी रिलीज किया गया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखण्ड श्री के रवि कुमार द्वारा राज्य स्तर पर वीडियो का विमोचन करने के बाद रांची जिला इसे जारी किया गया। उपविकास आयुक्त, रांची सह नोडल पदाधिकारी स्वीप श्री दिनेश कुमार यादव ने डीआरडीए सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वीडियो रिलीज किया। इस दौरान उप निवार्चन पदाधिकारी, रांची श्री बिवेक कुमार सुमन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी एवं स्वीप कोषांग के पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित थे।
इस अवसर पर उपविकास आयुक्त, रांची सह नोडल पदाधिकारी स्वीप श्री दिनेश कुमार यादव ने कहा कि चुनाव आयोग आम जनता को एथिकल वोटिंग के लिए प्रेरित करने का कार्य कर रही है। आगामी लोकसभा चुनाव में आम नागरिक बिना किसी प्रलोभन के स्वविवेक से वोट करें, इस उद्देश्य से एक सकारात्मक माहौल बनाने के लिए वीडियो सीरीज “संस्कारी मास्टर जी“ को रिलीज किया गया है।
संस्कारी मास्टर जी वीडियो सीरीज को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सोशल मीडिया में हैशटैग कैम्पेन #SanskariMasterJi भी चलाया गया, जो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पूरे दिन छाया रहा। श्री दिनेश कुमार यादव ने रांचीवासियों से अपने स्तर पर वीडियो को सर्कुलेट करने की अपील की, ताकि लोग जागरुक हो सकें।
0 Comments