कर्बला का उद्देश्य अच्छाई
आम करना: मौलाना
तहजीबुल हसन
रांची: मस्जिद जाफरिया में मजलिस ए जिक्र शहीदाने कर्बला के चौथी मजलिस को हजरत मौलाना हाजी सैयद तजीबुल हसन रिजवी ने कहा के कर्बला का उपदेश लोगों को बुराई से निकालना और अच्छाई के रास्ते पर लगाना। कोई भी समाज हो न वह बुराई को पसंद करता है और न बुरे को। जब हम और आप किसी बुरे को पसंद नहीं कर सकते, तो हज़रत इमामे हुसैन उस बुरे को क्या पसंद करते। जिसे मजहब के नाम पर ढोंग रच रहा था। उसका नाम यजीद था, यजीद मआविया का बेटे का नाम है। जो शरीयत मोहम्मदी को बदलना चाहता था। मौलाना तहजीबुल हसन ने कहा कि उसे बुरे इंसान के मुकाबले में सच्चाई का पैकर बनकर इमाम हुसैन उठे। और दुश्मनों का मुकाबला किया। बुरो की हार हुई और सच्चाई की जीत हुई। ईरान ने अमेरिका और इसराइल को बता दिया कि लाख ताकत हो बुराई की जीत नहीं हो सकती। आज के मजलिस डॉक्टर मुबारक अब्बास और सवर्गी यावर हुसैन के पुत्रों द्वारा किया गया। इस मौके पर इकबाल फातमी, डॉक्टर मुबारक अब्बास, अमूद अब्बास, सैयद शाहरुख हसन रिज़वी, नदीम रिज़वी, नासिर हुसैन, एस एच फातमी, एजाज हुसैन, मंसूर अहमद, जावेद हैदर, हाजी हबीब, जुहैर बाकर, मो हाशिम, यावर हुसैन, आमिर गोपालपुरी, समेत सैंकड़ों लोग शामिल थे।
0 Comments