इमाम बख्श अखाड़ा व सेंट्रल मुहर्रम कमिटी के तत्वावधान में आयोजित रस्म-ए-पगड़ी सह सम्मान समारोह

 

इमाम बख्श अखाड़ा व सेंट्रल

 मुहर्रम कमिटी के तत्वावधान में

 आयोजित रस्म-ए-पगड़ी

 सह सम्मान समारोह


उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री एवं डीआईजी सह वरीय पुलिस अधीक्षक राँची, श्री चंदन कुमार सिन्हा रस्म-ए-पगड़ी सह सम्मान समारोह में शामिल हुए

रस्म-ए-पगड़ी सह सम्मान समारोह का शुभारंभ परंपरागत तरीके से हुआ। इस अवसर पर इमाम बख्श अखाड़ा और सेंट्रल मुहर्रम कमिटी के सदस्यों ने मुहर्रम पर्व के महत्व को रेखांकित करते हुए समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया

मुहर्रम का पर्व हमें बलिदान, एकता, और मानवता की भावना को याद दिलाता है, हम सभी को मिलकर इस पर्व को शांति और सम्मान के साथ मनाना चाहिए:- उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री

उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री एवं डीआईजी सह वरीय पुलिस अधीक्षक राँची, श्री चंदन कुमार सिन्हा इमाम बख्श अखाड़ा व सेंट्रल मुहर्रम कमिटी के संयुक्त तत्वावधान में आज दिनांक 05 जुलाई 2025 को रस्म-ए-पगड़ी सह सम्मान समारोह में शामिल हुए।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शहर राँची, श्री अजीत कुमार, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) राँची, श्री राजेश्वरनाथ आलोक, अनुमंडल पदाधिकारी सदर राँची, श्री उत्कर्ष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

इस समारोह का आयोजन मुहर्रम पर्व के पावन अवसर पर सामुदायिक एकता, शांति, और भाईचारे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया।

रस्म-ए-पगड़ी सह सम्मान समारोह का शुभारंभ परंपरागत तरीके से हुआ। इस अवसर पर इमाम बख्श अखाड़ा और सेंट्रल मुहर्रम कमिटी के सदस्यों ने मुहर्रम पर्व के महत्व को रेखांकित करते हुए समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया। रस्म-ए-पगड़ी के माध्यम में सामुदायिक सेवा में योगदान देने वाले व्यक्तियों और संगठनों को सम्मानित किया गया।

उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची, श्री मंजूनाथ भजंत्री ने विशेष रूप से मोहर्रम पर्व के दौरान जिले में शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा, "मुहर्रम का पर्व हमें बलिदान, एकता, और मानवता की भावना को याद दिलाता है, हम सभी को मिलकर इस पर्व को शांति और सम्मान के साथ मनाना चाहिए।"

डीआईजी सह वरीय पुलिस अधीक्षक राँची ने विधि व्यवस्था पर जोर देते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन मुहर्रम पर्व के दौरान सभी अखाड़ा और समुदायों के साथ पूर्ण सहयोग के लिए तत्पर है। उन्होंने उपद्रवी तत्वों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

रस्म-ए-पगड़ी के सामाजिक सद्भाव और शांति के प्रतीक के रूप में आयोजित की गई। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने समाज में एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार के आयोजनों की सराहना की।
इमामबख्श अखाड़ा के अध्यक्ष और सेंट्रल मुहर्रम कमिटी के सदर ने सभी अतिथियों, प्रशासनिक अधिकारियों, और समुदाय के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल मुहर्रम पर्व की गरिमा को बढ़ाते हैं, बल्कि सामुदायिक एकता को भी मजबूत करते हैं।

सेंट्रल मुहर्रम कमिटी ने सभी अखाड़ा दलों और समुदाय के सदस्यों से अपील की कि वे प्रशासन द्वारा निर्धारित मार्गों और समय का पालन करें। साथ ही, सोशल मीडिया पर अफवाहों और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली सामग्री से बचने का अनुरोध किया गया।

Post a Comment

0 Comments