चतरा जिला के टंडवा स्थित
सिसई मोड़ से शिवपुर रेलवे साइडिंग
तक प्रस्तावित ट्रांसपोर्टिंग सड़क
निर्माण को लेकर स्थल निरीक्षण
हेतु पहुंचे संबंधित अधिकारी
अपेक्षित भू-रैयत रहे नदारद। अधिकारियों की दलिलों को किया ख़ारिज। मौजूद कुछ लोगों कहा जल्दबाजी दिखा रहा जिला प्रशासन व प्रबंधन।
प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों को दिया 26 तारीख को पीएमओ में रिव्यू देने का हवाला।
मौजूद कुछ लोगों ने कहा कि भू-रैयत खेती-बारी करने में हैं व्यस्त। सोशल मीडिया से रहते हैं दूर जिससे उन्हें नहीं है समुचित जानकारी।
समुचित प्रचार- प्रसार के पश्चात ग्रामीणों व भू-रैयतों की सहमति के बाद हीं प्रस्ताव पारित करने का किया गया आग्रह।
28 लाख रुपए प्रति एकड़ मुआवजा निर्धारित होने पर एक भू-रैयत ने जताई आपत्ति। कहा 2015 में रेलवे द्वारा दिया गया 30 लाख रुपए प्रति एकड़ मुआवजा तो फिर 2025 में मुआवजा कम क्यों!?
सिसई मोड़ से प्रस्तावित सड़क निर्माण के ऊहा-पोह पर जिले के अधिकारियों ने दी सफाई। कहा, प्रपोजल में नाम है अंकित, वृंदा मोड़ से शिवपुर तक हीं होगा सड़क निर्माण।
मौके पर एनटीपीसी चट्टी बारियातु परियोजना के अधिकारी, आरसीडी, भू-अर्जन पदाधिकारी,अपर समाहर्ता, अंचल अधिकारी, राजस्वकर्मियों समेत पंसस नितेश राणा, पूर्व पंचायत मुखिया उपेन्द्र यादव,जितेन्द्र सिंह, जगदीश महतो व अन्य मौजूद थे।
0 Comments